बागेश्वर : युवक पर घर में अकेला पाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का लगा आरोप, आरोपी युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: बैजनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसे घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई तेज कर दी है.

पीड़िता ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप: गौर हो कि बैजनाथ थाना क्षेत्र में एक युवक पर नाबालिग से रेप का आरोप लगा है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं पुलिस ने घटना के बाद पीड़िता का मेडिकल के लिए भेजा. बैजनाथ थाना प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ के नाम पर अवैध वसूली व फर्जीवाड़ा करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसटीएफ और पंतनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 75 आरसी, 7 डीएल व लैपटॉप-प्रिंटर बरामद

पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार: आरोपी युवक उसी गांव का है. पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर बैजनाथ पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी. बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिग को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. जिसके बाद पीड़िता ने घटना के बारे में परिजनों को बताया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. परिजन सीधे पुलिस के पास पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद नवजात बच्ची बेचने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने बच्ची को सकुशल किया बरामद
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सावधान ! रात के 10 बजते ही काशीपुर की सड़कों पर फर्राटा भरता है मौत का काफिला , ओवरलोड डंपरों के आगे बेबस पूरा शहर