बाजपुर : ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक महिला को आत्महत्या को किया मजबूर, गेम में 40 से 50 हजार रुपये हार गई थी

खबर शेयर करें -

ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक महिला को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया। 25 वर्षीय विवाहिता ने शुक्रवार को फांसी पर लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि महिला गेम में करीब 40 से 50 हजार रुपये हार गई थी।

इस सदमे को वह सहन नहीं कर पाई। इसके बाद उसने पहले अपने पति को रोते हुए सारी जानकारी दी, इसके बाद आत्महत्या कर ली। पल्लवी अपने पीछे ढाई साल और 1 साल की दो पुत्रियों को छोड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एडीएम की कोर्ट में मिलावटखोरो कि आई शामत, 22 मामलों में 3.70 लाख का जुर्माना

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 12 भौना कालोनी जीजीआईसी स्कूल के पास रहने वाली 25 वर्षीय पल्लवी शर्मा पत्नी अनुभव शर्मा ने शुक्रवार को फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी।

फांसी पर लटकने से पहले उसने अपने इस आत्मघाती कदम की जानकारी अपने पति अनुभव शर्मा को दी। पल्लवी ने अनुभव को रोते हुए बताया कि वह आज फिर ऑनलाईन गेम में हजारों रुपये हार गई है। इसका उसको पश्चाताप करना है। उसने कहा कि वह अब जीना नहीं चाहती, इतना कहकर उसने फोन काट दिया।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में चला बेहड़ का मैजिक, राजेश प्रताप ने संदीप अरोड़ा को दी करारी शिकस्त

इसके तुरंत बाद उसका पति अनुभव शर्मा घर पहुंचा, लेकिन तब तक उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। परिजनों की सूचना पर कोतवाल नरेश चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को फंदे से उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

महिला के मोबाइल को भी कब्जे में ले लिया है। उधर मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आस पास के लोग मौके पर जाम हो गए। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहना संभव होगा।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर किसान मेले में गाड़ियां हटाने को लेकर बवाल: 3 युवतियों से अभद्रता व हाथापाई का आरोप, कार सवार 4 अज्ञात युवकों पर एफआईआर