उत्तराखंड : स्टोन क्रशर के मालिक पर रेप का आरोप, युवती स्टोन क्रशर में ही करती थी काम
ग्रामीण क्षेत्र पीरुमदारा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यहां एक क्रशर में काम करने वाली युवती ने सतनपुर क्षेत्र के स्टोन क्रशर स्वामी पर रेप का आरोप लगाया है. वहीं, पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रेप का मुकदमा दर्ज किया है. इस मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने की मांग की है.

जानकारी के मुताबिक स्टोन क्रशर में मजदूरी का काम करने वाली एक युवती ने शक्कनपुर निवासी स्टोन क्रशर स्वामी पर बलात्कार का आरोप लगाया है. पुलिस को दी तहरीर में युवती ने कहा कि उक्त स्टोन क्रशर स्वामी ने उसे अपने घर पर काम करने के बहाने से बुलाया. जब वह कपड़े धोने के बाद वापस जाने लगी तो उक्त स्टोन क्रशर मालिक ने उसके साथ बलात्कार किया. युवती ने बताया कि स्टोन क्रशर मालिक ने उसे जान से मारने की धमकी दी और इस मामले में चुप रहने को कहा.
यह भी पढ़े 👉रुद्रपुर में ब्याज न देने पर सूदखोर ने कर्जदार को निर्वस्त्र करके नाच करवाया और फिर जमकर मारा
वही पीड़ित युवती के साथ बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंचे थे. जिसके बाद उन्होंने आरोपी स्टोन क्रशर स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की पुलिस से मांग की. मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया पीरुमदारा की एक युवती ने कोतवाली में रेप की घटना संबंधी अभियोग पंजीकृत करवाया है. पीड़िता का मेडिकल व बयान लिए जा रहे हैं. आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.

