बाजपुर : 60 हजार रुपये बैंक में जमा कराने आए बुजुर्ग के पैसे लेकर दो ठग बैंक परिसर से फरार

खबर शेयर करें -

बाजपुर : गांव उझानी दुली निवासी सरदूल सिंह रामराज रोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में सोमवार को 60 हजार रुपये जमा कराने आए थे। सरदूल ने कैशियर को पैसे जमा कराने के लिए दिए लेकिन खाते में पेन कार्ड नहीं लगा होने के कारण धनराशि जमा नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: परीक्षा और रिजल्ट की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, परिसर में मचा हड़कंप

कैशियर ने पेन कार्ड लाने के लिए कहा। इस दौरान बैंक परिसर में खड़े दो युवकों ने सरदूल सिंह को बातों में लगा लिया और थैले से 60 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। बुजुर्ग ने तहरीर कोतवाली में दी है। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रेमी की खुदकुशी के बाद 16 वर्षीय प्रेमिका ने लगाया फंदा: पीलीभीत के राजमिस्त्री की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बांज का हरा पेड़ काटने पर विवाद: वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल, वन विभाग ने दी सफाई