बाजार में गोलगप्पे देख मचल उठा हाथी, ठेले पर जाकर लिए ऐसे चटकारे की बाकी ग्राहक भी हिल गए- देखें वीडियो

खबर शेयर करें -

आपने कई जानवरों को स्ट्रीट फूड चटकारे लगाकर खाते हुए देखा होगा. लेकिन कभी किसी हाथी को चाट समोसे और गोलगप्पे खाते हुए कभी नहीं देखा होगा. लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है उसमें एक हाथी बड़े मजे से गोलगप्पे खाते हुए नजर आ रहा है. वीडियो असम का बताया जा रहा है. इसमें आप देख सकते हैं कि हाथी टहलता हुआ गोलगप्पे की दुकान पर पहुंचता और फिर दुकानदार भी उसे एक-एक करके गोलगप्पे खिलाने लगता है. वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है.

गोलगप्पे खाने पहुंचा हाथी

सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह बाजार में मटकता हुआ हाथी एक गोलगप्पे की दुकान पर पहुंचता है. दुकानदार यहां अपने ग्राहकों को गोलगप्पे खिलाने में व्यस्त था. लेकिन जैसे ही उसकी नजर हाथी पर पड़ती है वो खुश हो जाता है और फिर देखते ही देखते उसे गोलगप्पे खिलाने लगता है.

हाथी भी इस तरह से गोलगप्पे के मजे ले रहा है जैसे ये उसका मनपसंद फूड हो. अब तक आपने हाथियों को फल खाते हुए देखा होगा. लेकिन गोलगप्पे खाने वाला कोई हाथी पहली बार देखने में आया है. इस वीडियो को @OdishaBasii नामक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad