बिंदुखत्ता की होनहार बिटिया शिवानी का जवाहर नवोदय में चयन

खबर शेयर करें -

लालकुआं। पत्रकार मोहन जोशी की बिटिया शिवानी जोशी का जवाहर नवोदय सुयालबाड़ी में कक्षा 9 में चयन हो गया है, वह द न्यू स्कॉलर एकेडमी हाईस्कूल बिंदुखत्ता की छात्रा है। यह जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश जोशी ने बताया कि इन्द्रानगर द्वितीय निवासी शिवानी पुत्री मोहन चंद्र जोशी का जवाहर नवोदय सुयालबाड़ी नैनीताल के लिए कक्षा 9 में चयन हो गया है। उन्होंने बताया शिवानी पढ़ाई में काफी होनहार है, वह कक्षा एक से ही विद्यालय में टॉपर रही है। उन्होंने कहा विद्यालय में प्रतिवर्ष बच्चों का चयन होता रहता है, यहां अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी छात्रों को दिए जाते हैं। शिवानी की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ,ग्रामीणों एवं मीडिया कर्मियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। विद्यालय की प्रबंधक शशि जोशी ,प्रधानाचार्य मुकेश जोशी , अध्यापक गणेश सिंह ,पवन भट्ट , विजय कुमार ,ज्योति जोशी , मंजू  लोहनी अन्नु गढ़िया , पुष्पा बिष्ट ,प्रीति  ,नेहा चन्याल , दीपा परिहार समेत समस्त विद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं दी हैं। इधर सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी तथा कोचिंग सेंटर के संचालक ललित बडसलिया ने भी शिवानी को शुभकामनाएं व आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  एलोर इन रिसोर्ट एंड रेस्टोरेंट! काशीपुर में शुरू हुआ स्वाद और सुकून का नया ठिकाना, लाइट म्यूजिक की मधुर धुनों के बीच लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे शहरवासी

इधर शिवानी ने बताया कि वह भविष्य में सिविल सर्विसेज में जाकर समाज व देश की सेवा करना चाहती है।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर: एयरपोर्ट विस्तार के रास्ते की सबसे बड़ी बाधा दूर; ₹375.33 करोड़ के प्रोजेक्ट को मिली पर्यावरणीय स्वीकृति, 3000 मीटर के रनवे पर उतर सकेंगे बड़े विमान
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  स्टोन क्रशर कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर 7 करोड़ की वसूली का सनसनीखेज मामला; नशीला प्रसाद खिलाकर बनाए आपत्तिजनक वीडियो, 5 करोड़ नकद और 2 करोड़ के 4 प्लॉट हड़पे, 7 पर मुकदमा दर्ज