बिंदुखत्ता के ग्रामीण को खोजने जंगल में भटक रही है पीएसी की दो प्लाटून, पंतनगर पुलिस व एसओजी की टीम भी छान रही जंगल की खाक, ग्रामीण का सुराग नही

खबर शेयर करें -

पंतनगर: बिंदुखत्ता के तिवारी नगर से चार दिन पूर्व लापता ग्रामीण की ढूंढखोज के लिए पीएसी कीे दो प्लाटून के साथ ही पंतनगर कोतवाली पुलिस व दर्जनों ग्रामीणों ने दिन भर जंगल की खाक छानी। इसके अलावा एसओजी की टीम सीसीटीबी फूटेज खंगीलने में लगी है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण का पता नही चल सका है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बरहनी रेंज में वन टीम और लकड़ी तस्करों के बीच भीषण मुठभेड़, दोनों ओर से चले 75 से अधिक राउंड; तीन बाइकें व सागौन की लकड़ी छोड़कर फरार हुए तस्कर

बिंदुखत्ता के तिवारी नगर निवासी नरेन्द्र सिंह खाती पुत्र प्रयाग सिंह खाती उम्र 42 वर्ष गत 28 नवंबर को अपनी स्कूटी संख्या यूके04एक्स3387 से टाटा मोटर्स कम्पनी मे ड्यूटी में गया था। लेकिन वह तब से घर नहीं पहुंचा है। परिजनों द्वारा पंतनगर कोतवाली में ग्रामीण की गुमसुदगी दर्ज कराई है। उसी दिन से ग्रामीण व कोतवाली पुलिस ग्रामीण की ढूंढखोज कर रही है। सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी पंतनगर भुपेंद्र धोनी के नेतृत्व में रुद्रपुर पीएसी को दो प्लाटून के साथ कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों के साथ हाईवे से सटे टांडा व रुद्रपुर रेंज के जंगलों में सर्च अभियान चलाया। लेकिन ग्रामीण का पता नही चल सका है। इसके अलावा रुद्रपुर एसओजी टीम ने दिन भी क्षेत्र के सीसीटीबी फुटेज को खंगाला। पुलिस क्षेत्राधिकारी भुपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि लापता ग्रामीण की खोजबीन के लिए कोतवाली पुलिस के साथ ही पीएसी व एसओजी की टीम को लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी बिसात पर बिंदुखत्ता का बड़ा दांव! धामी कैबिनेट की मंजूरी के बाद दिल्ली के दरबार में पहुंची फाइल, चुनाव से पहले मिलेगा हक या फिर मिलेगा आश्वासन?

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद नवजात बच्ची बेचने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने बच्ची को सकुशल किया बरामद

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें