बिंदुखत्ता: चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तीन बच्चों का राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन, दीजिए बधाई

खबर शेयर करें -

लालकुआं। राज्य स्तरीय स्कूल गेम फेडरेशन के तहत आयोजित जूडो प्रतियोगिता में चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तीन बच्चों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है जो गुजरात, त्रिपुरा व पंजाब में प्रतिभा करेंगे। उक्त खिलाड़ियों को क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गीले शरीर और नंगे पांव फ्रिज का प्लग निकालते समय महिला को लगा करंट, दर्दनाक मौत

उक्त जानकारी देते हुए नैनीताल जूडो एसोसिएशन के जिला कोच दिनेश कुमार ने बताया कि चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंड्री स्कूल बिंदुखत्ता की निहारिका जोशी पुत्री नंदन जोशी अंडर 14 में -32 किलोग्राम में अक्टूबर में गुजरात, डिंपल जोशी पुत्री भुवन चंद्र जोशी अंडर17 में -36 किलोग्राम में दिसंबर माह में त्रिपुरा व मानस सिंह चौहान पुत्र आनंद सिंह चौहान अंडर-19 में -60 किलोग्राम में दिसंबर में पंजाब होने वाले राष्ट्रीय स्कूल गेम फेडरेशन में प्रतिभा करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या का आरोप

उक्त चयन पर क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट , विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट , अध्यक्ष बी सी भट्ट , प्रबंधक बसंत पांडे, प्रधानाचार्य मोहन कांडपाल, एमडी सुनीता पांडे, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन चंद दम्का, कविता आर्या ने बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दो तिहाई भाजपा विधायकों पर टिकट संकट! 32 सीटों पर नए चेहरों की तैयारी, धामी के लिए भी सुरक्षित सीट की तलाश
Ad