बिंदुखत्ता निवासी 27 वर्षीय युवक ने मामूली बात पर की खुदकुशी, दीपावली की खरीदारी के लिए पैसे देने में हुई घरवालों द्वारा देरी

खबर शेयर करें -

दीपावली पर्व पर एक परिवार की खुशी मातम में बदल गई. लालकुआं क्षेत्र के बिंदुखत्ता संजयनगर निवासी एक 27 वर्षीय युवक ने खुदकुशी कर ली. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को 108 की मदद से हल्द्वानी भेजा, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई.

बचपन से बुआ के घर रहता था युवक: बिंदुखत्ता के संजय नगर निवासी 27 वर्षीय का जब कमरा काफी देर तक नहीं खुला तो उसकी बुआ ने आस पड़ोस के लोगों को बुलाया जब दरवाजा तोड़ कर देखा तो युवक कमरे में मृत पड़ा था. जिसकी सूचना कोतवाली लालकुआं पुलिस को दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेजा. आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि युवक बिंदुखत्ता में अपनी बुजुर्ग बुआ के घर बचपन से ही रहता था, जहां अपनी बुआ का देखभाल करता था.

यह भी पढ़ें 👉  एडीएम की कोर्ट में मिलावटखोरो कि आई शामत, 22 मामलों में 3.70 लाख का जुर्माना—दूध, पनीर, घी और खोये से लेकर मिठाई व पैकेज्ड खाद्य सामग्री तक में मिली थी गड़बड़ी

दीपावली की खरीदारी के लिए नहीं मिले रुपए: मृतक की मां और भाई पहाड़ में रहती हैं. कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा के अनुसार युवक डिप्रेशन का शिकार था, दीपावली की खरीदारी के लिए बुआ से पैसे मांग रहा था. बैंक से पैसे निकालने के लिए आधार कार्ड देने में थोड़ी देर हो गई. जिससे खफा होकर युवक नाराज हो गया, उसने कमरा अंदर से बंद करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है. पूरे मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  जंगलों में डोली रेंज का बड़ा क्रैकडाउन: 6 वाहनों में लदी ₹6 लाख की अवैध लकड़ी जब्त, 1 तस्कर गिरफ्तार
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर किसान मेले में गाड़ियां हटाने को लेकर बवाल: 3 युवतियों से अभद्रता व हाथापाई का आरोप, कार सवार 4 अज्ञात युवकों पर एफआईआर