बिंदुखत्ता में गौला नदी में समाया एक मकान, तीन घर खतरे में

खबर शेयर करें -

लालकुआं: पिछले दो दिन तक मूसलाधार बारिश के चलते गौला नदी में आई बाढ़ का कहर अभी जारी है। बाढ़ ने बिंदुखत्ता के इंद्रानगर द्वितीय में एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया है। जबकि तीन मकान खतरे की जद में है। जिसको देखते हुए परिजनों ने सुरक्षित स्थान में शरण ली है।


पिछले दो दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बरसात की वजह से बुधवार को भी गौला नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। जिसकारण बिंदुखत्ता के तटवर्ती क्षेत्रों में जबरदस्त भूकटाव हो रहा है। इधर इंद्रानगर द्वितीय निवासी गणेश दत्त जोशी का मकान गौला नदी में समा गया है। जबकि गोपाल शर्मा, हंसा दत्त जोशी व ललित तिवारी की पूरी जमीन गौला में बहने के पक्के मकान खतरे की जद में आ गए है। तीनों घर गौला के इतने करीब है कि कभी भी गौला में समा सकते है।
यह भी पढ़े 👉 कांग्रेस छोड़ने की चर्चा को प्रीतम ने बताया अफवाह, कही यह बात
जिसकारण उन्होंने सामान के साथ घर खाली कर स्कूल में शरण ली है। इधर गांव की सड़क भी कटने लगी है। इसके अलावा रोहित पांडेय, केवल जोशी, हरीश पांडेय समेत तमाम लोगो की कई एकड़ भूमि गौला में समा गई है। इसके अलावा बिंदुखत्ता के रावत नगर, खुरियाखत्ता समेत अन्य तटवर्ती क्षेत्रों में गौला नदी द्वारा जबरदस्त भूकटाव हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप