बिंदुखत्ता में पति ने गला घोट कर पत्नी की करी हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

खबर शेयर करें -

लालकुआं। बिंदुखत्ता के रावतनगर द्वितीय में ग्रामीण ने गला घोटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। जिसकी सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।

सोमवार की रात को रावत नगर द्वितीय निवासी गोविंद मेहता की अपनी पत्नी ललिता से विवाद हो गया। आवेश में आकर उसने चुन्नी से ललिता का घोट दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी, कोतवाल समेत फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई है। जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में चला बेहड़ का मैजिक, राजेश प्रताप ने संदीप अरोड़ा को दी करारी शिकस्त

गोविंद का पहली पत्नी से तलाक के बाद ललिता से दो वर्ष पूर्व ही दूसरा विवाह हुआ था। ललिता का भी पहले पति की मौत हो गई थी। आरोपित की पहली पत्नी से दो बच्चे है। जबकि मृतका का पहले पति से एक बेटी है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकमान के कड़े रुख के आगे झुके हरीश रावत: रद्द कीं अपनी सभी 9 'धन्यवाद यात्राएं', समर्थकों से मांगी माफी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  30 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति: लालकुआं दुग्ध संघ के दुग्ध उत्पादकों के लिए मुकेश बोरा ने मुख्यमंत्री एवं दुग्ध मंत्री का जताया आभार