बिन्दुखत्ता के युवक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, पिता को जमानत पर छुड़ाने की बात कहकर घर में घुसा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी ने लड़की के घर में घुसकर रेप किया है. पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज दिया है.

जानकारी के मुताबिक पीड़िता का घर भोटिया पड़ाव इलाके में है. पीड़िता के पिता एक मामले में जेल में बंद है. पीड़िता की मां ने पति की जमानत दिलाने के लिए लालकुआं कोतवाली क्षेत्र बिंदुखत्ता में रहने वाले आनंद से संपर्क किया था. आनंद ने पीड़िता की मां को भरोसा दिया था कि वो उसके पति की जमानत करा देगा.

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नकली लाइसेंस से असली हथियार खरीदने का चल रहा था खेल, एसटीएफ ने ऐसे किया भंडाफोड़

पीड़िता की मां के मुताबिक 15 फरवरी को आनंद उनके घर आया था. उस समय वो घर में नहीं थी. घर में सिर्फ उनकी 17 साल की बेटी थी. इसी का फायदा उठाकर आनंद ने उसकी 17 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया. आनंद ने किसी को कुछ बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

पीड़िता की मां ने बताया कि इस घटना के बाद उनकी बेटी खौफजदा रहने लगी. माँ ने एक दिन इसका कारण पूछा तो उसने पूरा सच बता दिया. इसके बाद पीड़िता की मां ने हल्द्वानी कोतवाली में आनंद के खिलाफ तहरीर दी. तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया.

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार