बीसी खण्डूडी ने मनाया 91वां जन्मदिन, मुख्यमंत्री ने घर पहुंचकर दी शुभकामनाएं

खबर शेयर करें -

पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री मेजर जनरल (से.नि.) बीसी खण्डूडी ने मंगलवार को अपना 91वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं और परिजनों संग अपने वसंत बिहार स्थित आवास पर मनाया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भटृ सहित अन्य प्रमुख लोगों ने उनके घर पहुंच कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में 'स्क्रीन टाइम' के खिलाफ अनोखी मुहिम पर विवाद: आँखों पर पट्टी बाँध बच्चों को डराने का आरोप, SDM ने दिए जांच के आदेश

जनरल खण्डूडी के जन्मदिन पर समर्थकों का सुबह से उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं देने तांता लगा रहा। इस मौके पर लोगों ने

उनके कार्यकाल के दौरान संगठन व सरकार के कार्यों को याद किया और उनकी सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य सहित उनके दीर्घायु की मंगलकामना की। उनके शुभचिंतकों ने विभिन्न स्थानों पर पूजा अर्चना, हवन, स्वच्छता, गौ सेवा आदि कार्य कर उनके लंबी उम्र की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ और चंपावत में अग्निवीर भर्ती रैली का कार्यक्रम घोषित: 23 से 29 नवंबर तक बनबसा में जुटेगी युवाओं की भीड़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूडी के घर पहुंचे और उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी

और उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। खण्डूड़ी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ, मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, मंत्री गणेश जोशी, डॉ. देवन्द्र भसीन, विनोद कपरुवाण, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्वाल, अनिल गोयल, दिगम्बर नेगी, निवर्तमान मेयर सुनील गामा उनियाल आदि ने भी शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  सत्ता के दबाव और हिंसा से नहीं दबेगी जनता की आवाज, बेहड़ के साथ चट्टान की तरह खड़ा है कांग्रेस कार्यकर्ता -अलका पाल

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad