बुंगाछीना : अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: थल थाना क्षेत्र में एक युवक की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या की गई. युवक अल्मोड़ा का रहने वाला है और बुंगाछीना में अंग्रेजी शराब की दुकान में सेल्समैन का काम करता था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भेज दिया है. परिजनों को सूचना दे दी है. फिलहाल अभी तक परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है. पुलिस ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अल्मोड़ा के धारानौला निवासी 29 वर्षीय नीरज नैनवाल पुत्र रघुवीर सिंह नैनवाल 18 दिसंबर की रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर अपने कमरे की तरफ जा रहा था. तभी अचानक कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से नीरज पर जानलेवा हमला कर दिया. जिसमें नीरज बुरी तरह से घायल हो गया. हमलावर बीच सड़क अधमरी हालत में नीरज को छोड़ फरार हो गए. देर रात ही नीरज के साथियों को जानकारी मिली तो साथियों ने मौके पर पहुंच कर बुरी तरह से घायल नीरज को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ लेकर गए. जहां गुरुवार को उपचार के दौरान नीरज से दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा में गूंजी किलकारी, महिला शिवभक्त ने दिया जुड़वा बेटों को जन्म; SSP ने रखा नाम—‘गणेश’ और ‘कार्तिकेय’

वहीं देर रात ही नीरज के साथियों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने नीरज के परिजनों को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने पंचनामा भर शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया है. परिजनों के पहुंचने के बाद 20 दिसंबर को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  यूं ही नहीं कोई कमलेश चंदोला बन जाता है... सेवा, संघर्ष और समर्पण की कहानी

थानाध्यक्ष थल अम्बी राम आर्या ने बताया कि युवक के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी. घटना की जांच की जा रही है. परिजनों के द्वारा अभी तहरीर नहीं दी गई है. घटना में शामिल लोगों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस के साथ ही एसओजी की टीम भी घटना की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के जनता इंटर कॉलेज में टाटा मोटर्स के सहयोग से पौधरोपण: विद्यालय प्रबंधन समिति और पूर्व सैनिकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
Ad