बेटी का घर टूटने से बचाने गए थे पिता, दामाद ने ऐसा घूंसा मारा कि निकल गई जान…

खबर शेयर करें -

जयपुर. बेटी का घर बचाने के लिए बुजुर्ग ससुर अपने दामाद के घर पहुंचे। वहां पर बेटी और दामाद में झगड़ा हो  रहा था। शराब के नशे में घुत दामाद, बेटी से मारपीट कर रहा था। ससुर ने दामाद को क्या रोका, दामाद ने ससुर के ऐसा घूंसा मारा कि ससुर की जान चली गई। इस घटना के बाद से ही दामाद फरार चल रहा हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामले की जांच जयपुर शहर की शास्त्री नगर थाना पुलिस कर रही हैं

बेटी का घर बचाने गए थे पिता और भाई…लेकिन 
शास्त्री नगर थाना पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात करीब बारह बजे की यह घटना है। शास्त्री नगर की कलाकार कॉलोनी में रहने वाले दीपक कुमार ने अपने पिता की हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि दीपक की बहन रतना की शादी कुछ साल पहले हुई थी। जीजा मिट्ठू कुमार आए दिन बहन को परेशान करता था। अक्सर उसे समझाने के लिए घर जाना पडता था। मंगलवार रात को भी यही चलता रहा। रात के समय किसी ने फोन पर बुलाया कि बहन से मारपीट की जा रही है। इस पर दीपक अपने पिता हरजीलाल को लेकर बहन रतना के घर पहुंचा था।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में कानून हाथ में लेने की खौफनाक वारदात: चोरी के आरोप में युवक को रस्सियों से बांधकर लाठियों से पीटा; तालिबानी सजा का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

बेटी का घर भी टूट गया और पिता की जान चली गई सो अलग
पिता और भाई ने देखा तो पता चला कि घर के बाहर जीजा मिट्ठू बहन को मार रहा है। उसे रोकने की कोशिश की तो उसने दीपक को धक्का मारा। दीपक के पिता हरजीलाल ने भी रोकने की कोशिश की तो उन्हें भी धक्का मारा और उसके बाद उनके सिर में घूंसा मार दिया। हरजीजाल वहीं अचेत हो गए। बेटा दीपक पिता को लेकर कांवटिया अस्पताल पहुंचा। वहां से एसएमएस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार रात दीपक की शिकायत पर जीजा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। जीजा हत्या करने के बाद से फरार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: बैरियर तोड़कर भाग रहे राजस्थान के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली, 3 फरार

 

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 86 अवैध वेबसाइटें ब्लॉक; "उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026" के तहत 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें