बेटी के सामने थप्पड़ पड़ने से थी नाराज, सोते हुए पति पर लाल मिर्ची मिला फेंक दिया तेजाब

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के बरेली एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर सोते समय तेजाब फेंक दिया। महिला इतने ज्यादा गुस्से में थी कि उसने एसिड फेंकने से पहले उसमें लाल मिर्च भी मिलाई और उसके बाद अटैक किया। इस घटना से पहले पति ने पत्नी को चार साल की बेटी के सामने थप्पड़ मारा था, जिससे वह काफी ज्यादा नाराज हो गई और जैसे ही पति सोया तो उस पर एसिड फेंक दिया। तेजाब डलने से पति गंभीर रूप से झुलस गया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि, तेजाब के हमले से पति का शरीर करीब 40 फीसदी जल गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला बरेली के इस्लामनगर इलाके का है। एसिड फेंकने से घायल यासीन की शादी करीब सात पहले फरहा के साथ हुई थी। दोनों की एक चार साल की बेटी जैनब भी है। अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। इसी वजह से कुछ समय पहले पुलिस में भी शिकायत की गई थी। हालांकि, बाद में समझौता हो गया। रविवार को पति-पत्नी में एक बार फिर विवाद हुआ। जिस पर यासीन ने फरहा को थप्पड़ मार दिया। गुस्से में आकर फरहा ने जब यासीन सो गया तो उसपर लाल मिर्ची मिक्स किया हुआ तेजाब फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर में युवती की संदिग्ध मौत, दफनाने से पहले पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

पत्नी बोली- तेजाब नहीं गर्म पानी फेंका

आनन-फानन में यासीन को पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी ओर, सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की। यासीन के बड़े भाई ने इस मामले में फरहा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दूसरी ओर, फरहा का आरोप है कि, उसका पति यासीन शराब का आदि है और आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। इस वजह से उसने गुस्से में आकर तेजाब नहीं बल्कि गर्म पानी फेंक दिया था। फिलहाल पुलिस ने फरहा को हिरासत में लेकर महिला थाने भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मारपीट और धमकियों से टूट गया 17 वर्षीय किशोर, आत्महत्या के बाद खुला राज

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में सनसनी: बेरीपड़ाव के खाली फॉर्म में मिला लापता महिला का शव; फॉरेंसिक टीम और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें