बेरीपड़ाव में दो दिवसीय बैटमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ, पहले दिन छह दर्जन खिलाड़ियों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला
हल्दुचौड़: इनफिनिटी स्पोर्ट क्लब बेरीपड़ाव में आयोजित दो दिवसीय इंटर एकेडमी बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक ड्रा मोहन बिष्ट ने किया, इस दौरान विधायक बिष्ट ने इनफिनिटी क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के आयोजन से बच्चों को नई दिशा मिलेगी।
शनिवार को इनफिनिटी स्पोर्ट क्लब बेरीपड़ाव में दो दिवसीय इंटर एकेडमी बैडमिंटन प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 11 में मयंक फरस्वान व कार्तिक नेगी व अंडर फिफ्टीन गर्ल्स में इशिता पाठक लोमिता कोठारी ने फाइनल में जगह बनाई है।

इसके अलावा अंडर 15 प्रियांशु जोशी व प्रतीक, अंडर 13 में प्रतीक व जय नेगी व अंडर 13 गर्ल्स में मनस्वी पाठक व तन्नू श्रीवास्तव ने फाइनल में जगह बनाई है। देर सांय तक प्रतियोगिता जारी थी। इससे पूर्व विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने रिबन काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इनफिनिटी क्लब के निदेशक गौतम पाठक व विपिन कुमार ने बताया कि फाइनल में पहुंचे खिलाड़ियों की प्रतियोगी रविवार को आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता में रवि कुमार, अजय भट्ट, गौरव पाठक, सौरव पाठक, मोहन भट्ट, चारु विक्रम व दिनेश भट्ट ने निभाई, प्रतियोगिता में क्षेत्र के छह दर्जन खिलाड़ियों द्वारा भाग लिया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

