बेवफा गुड्डी ने प्रेमी से करवाई पति-ननद की हत्या, मोबाइल में ‘रॉन्ग नंबर’ से सेव मिला हसबैंड का नाम

खबर शेयर करें -

तीन दिन पहले जोधपुर में मौसेर भाई-बहन रमेश व कविता की कार हादसे में मौत हो जाने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा है। यह हत्या थी, जिसे एक्सीडेंट का रूप दिया गया था। चौंकाने वाली बात यह है कि साजिश खुद मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। आरोपी पत्नी गुड्‌डी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आरोपी व उसका प्रेमी शंकर पटेल अभी फरार चल रहा है। आरोपी पत्नी ने अपने पति के नंबर मोबाइल में रॉंग नंबर से सेव कर रखे थे।

2018 में हुई थी रमेश व गुड्‌डी की शादी

बता दें कि जोधपुर जिले के लूणी थाना क्षेत्र के सर गांव निवासी 28 वर्षीय रमेश पटेल की शादी गुड्‌डी से आटा साटा प्रथा के तहत साल 2018 में हुई थी। रमेश की भांजी की शादी गुड्‌डी के भाई से हुई थी। उसका गौना बाकी था। शादी के कुछ समय बाद ही रमेश-गुड्‌डी के रिश्ते में मिठास कम हो गई थी।

2009 से रह रही थी साथ

मृतक के भाई अशोक ने बताया कि वह खुद, मौसी की बेटी कविता और भाई रमेश तीनों एक साथ कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी करते थे। कविता 2009 से पढ़ाई के लिए वहीं रह रही थी। रमेश का ग्राम विकास अधिकारी के पद पर सिलेक्शन हो चुका था। वह ​कविता व अशोक को गाइड करता था। गुड्‌डी को रमेश का कविता से बात करना अच्छा नहीं लगता। रमेश व पत्नी गुड्‌डी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। उसे यह भी डर था कि वह अगर रमेश काे छोड़ती है तो उसके भाई का घर नहीं बसेगा। इसलिए गुड्‌डी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति रमेश व कविता की हत्या का षड़यंत्र रचा।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में कानून हाथ में लेने की खौफनाक वारदात: चोरी के आरोप में युवक को रस्सियों से बांधकर लाठियों से पीटा; तालिबानी सजा का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

गांव से निकलते ही हो गया एक्सीडेंट

इधर, राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा में कविता का भी चयन हो गया। 18 जुलाई को रमेश और कविता पटवारी पद पर ज्वाइन करवाने के लिए बाइक पर बैठाकर जोधपुर लेकर आ रहा था। गांव से बाहर निकलते ही रास्ते में एक कार ने बाइक के टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में सनसनी: बेरीपड़ाव के खाली फॉर्म में मिला लापता महिला का शव; फॉरेंसिक टीम और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी

तीन आरोपी पकड़े जा चुके

पुलिस व परिजन शुरुआत में इसे सड़क हादसा मान रहे थे। बाद में पता चला कि यह हत्या है। कार से जानबूझकर टक्कर मारी गई थी। शंकर पटेल, राकेश सुधार, रमेश माली और सोहन पटेल पर आरोप लगे थे। पुलिस ने राकेश सुधार, रमेश माली और सोहन पटेल को पकड़ भी लिया जबकि शंकर की तलाश की जा रही है। शंकर व गुड्‌डी के बीच अफेयर चल रहा था।

परिजनों ने जताया था पत्नी पर शक

DCP पश्चिम गौरव यादव ने बताया कि शंकर पटेल की रमेश पटेल से दुश्मनी थी। वह रमेश की हत्या करने के लिए कई दिन से प्लान बना रहा था। परिजनों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि रमेश व गुड्‌डी की शादी आटा-साटा प्रथा से हुई थी। रमेश व गुड्‌डी की आपस में बनती नहीं थी। इसलिए उसने प्रेमी शंकर के साथ मिलकर पति व मौसेरी ननद की हत्या करवा दी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 86 अवैध वेबसाइटें ब्लॉक; "उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026" के तहत 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना