
लालकुआं: राष्ट्रीय राजमार्ग 109 रुद्रपुर काठगोदाम पर बरेली रोड नगला बाईपास के पास प्रस्तावित टोल प्लाजा अब रुदपुर रोड पर बनेगा। वन विभाग से अनुमति मिलने तक वहां पर अस्थाई टोल प्लाजा बनाया जाएगा।
बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा निर्माणाधीन रुद्रपुर काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग 109 का टोल प्लाजा बरेली रोड के नगला बाईपास पर प्रस्तावित किया था। जिसके लिए एनएचएआई द्वारा वन विभाग से भूमि अधिग्रहण के लिए पत्राचार किया था। लेकिन उस स्थान पर हाथी कॉरिडोर होने के चलते वन विभाग द्वारा टोल प्लाजा के लिए भूमि अधिग्रहण की अनुमति नहीं दी गई । जिसके बाद अब एनएचएआई ने नगला बाईपास से रुद्रपुर मार्ग पर किलोमीटर 61 पर टोल प्लाजा बनाने का निर्णय लिया है। जिसके लिए एनएचएआई को फिर से वन विभाग से भूमि अधिकरण की प्रक्रिया करनी होगी। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर योगेश शर्मा ने बताया कि वन विभाग से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में काफी समय लग सकता है। इसलिए एनएचएआई सड़क बनने के बाद वहां पर पहले अस्थाई रूप से टोल प्लाजा का निर्माण करेगी। वन विभाग से अनुमति मिलने पर वहां पर स्थाई टोल प्लाजा का निर्माण कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजमार्ग मैं लालकुआं के मुक्तिधाम से बाईपास के बीच में वन विभाग द्वारा हाथी कॉरिडोर चिन्हित किया गया है, जिस कारण वहां पर फिलहाल हाईवे निर्माण में भी रोक लगी हुई है।
ताजा खबर
- बिंदुखत्ता और बागजाला समेत वंचित गांवों को राजस्व गांव बनाने की मांग को लेकर देहरादून में मुख्यमंत्री आवास घेराव, हजारों ग्रामीणों ने भरी हुंकार
- सियासत का दिलचस्प संयोग! कभी बाली ने मांगा था हिसाब, आज उदित ने उसी निगम से पूछे सवाल! छह साल पुरानी यादें फिर हुईं ताजा
- धामी सरकार के आदेशों की काशीपुर में उड़ाई जा रही खुलेआम धज्जियां! उत्तराखंड में प्रतिबंध के बावजूद शहर में रोजाना कई कुंतल मिलावटी खोये और सिंथेटिक पनीर की आवक पर उठे सवाल
- बिंदुखत्ता समेत राजस्व गांव से वंचित गांवों को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास घेराव का आह्वान
- नाबालिगों से मजदूरी कराने वाले धन्नासेठों की अब खैर नहीं ! देर रात तक बच्चों से ढुलवाते हैं भारी माल, चार मंजिला इमारतों तक बनाते हैं बोझा ढोने की मशीन!
- काशीपुर बना नकली दूध-मावे और सिंथेटिक पनीर की मंडी ! सुबह तड़के यूपी से पहुंचती है मिलावटी माल की खेप, आखिर किसकी शह पर चल रहा है मिलावट का खेल?
- पिथौरागढ़: आदि कैलाश दर्शन को आए 79 वर्षीय पूर्व नौसेना कर्मी की नाभीढांग में मौत; पुराने लिपुलेख दर्रे की चढ़ाई के दौरान बिगड़ी तबीयत
- रुद्रपुर: जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर खूनी संघर्ष में युवक की हत्या; मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक तीन दबोचे गए
- हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र के होटल में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई; महज 6 घंटे के भीतर चारों नामजद आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
- लालकुआं: हृदय गति रुकने से 22 वर्षीय युवक अजय सिंह का आकस्मिक निधन; परिवार का इकलौता चिराग बुझने से क्षेत्र में शोक की लहर

