बड़ी खबर- नौ विभागों के अधिकारी करेंगे गौला नदी का दुबारा से सर्वे

खबर शेयर करें -


लालकुआं: गौला नदी में अब करीब आठ लाख घनमीटर उप खनिज चुगान का ही लक्ष्य बचा है। जबकि मानसून सत्र को आने में अभी काफी समय बचा है। राजस्व हित व खनन कारोबारियों की मांग पर शासन ने गोला नदी का दोबारा सर्वे कराने का निर्णय लिया है। जिसके बाद आगामी 16 व 17 मार्च को नौ विभागों द्वारा नदी का सर्वे किया जाएगा।
बता दें कि केंद्रीय मृदा एवं जल संरक्षण की टीम द्वारा सर्वे कर इस बार गोला नदी से करीब 33 लाख घन मीटर उप खनिज चुगान का लक्ष्य रखा था। जिसमें से अभी तक 24 लाख घन मीटर चुगान हो चुका है। ऐसे में बचा हुआ उप खनिज एक माह के भीतर समाप्त हो जाएगा। इधर राजस्व हित व खनन कारोबारियों की मांग पर शासन ने गौला नदी का दोबारा सर्वे कराने का निर्णय लिया है। इस बार राज्य के नौ विभागों के अधिकारियों की टीम गौला नदी का सर्वे करेंगे। जिसमे केंद्रीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान के अलावा खान विभाग, वन विभाग, वन निगम, प्रशासन, संस्थान, सिंचाई विभाग को भी शामिल किया गया था। आगे से यही टीम नदियों का सर्वे करेगी। वन निगम के डी एल एम एके श्रीवास्तव ने बताया कि इसी माह गौला नदी का दोबारा सर्वे कराया जा रहा है।