भतीजी को लाकर चाचा ने रेडलाइट इलाके में बेचा, पूरा मामला जानकर चौंक जाएंगे आप

खबर शेयर करें -

बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र के तिआइ ओपी इलाके से 10 वर्षीय भतीजी को झांसा देकर लाने के बाद मुजफ्फरपुर के रेडलाइट इलाके के चतुर्भुज स्थान मुहल्ले में मानव तस्करी से जुड़ी महिला के हाथों बेच दिया गया था। बेगूसराय के तिआइ ओपी अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर ने मुजफ्फरपुर के नगर थाने की पुलिस के साथ छापेमारी कर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। इस दौरान मानव तस्करी से जुड़ी महिला यास्मीन को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में कानून हाथ में लेने की खौफनाक वारदात: चोरी के आरोप में युवक को रस्सियों से बांधकर लाठियों से पीटा; तालिबानी सजा का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

50 हजार रुपये में चाचा ने बेचा

पुलिस ने नाबालिग के चाचा को भी हिरासत में ले लिया है। कार्रवाई के बाद बेगूसराय पुलिस नाबालिग व आरोपित महिला को लेकर वहां के लिए रवाना हो गई। तिआइ ओपी अध्यक्ष ने बताया कि नाबालिग का कोर्ट में बयान दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार को कन्या भोज खिलाने का झांसा देकर नाबालिग बच्‍ची को आरोपित चाचा मुजफ्फरपुर लेकर पहुंचा अैार यहां यास्मीन के हाथों 50 हजार रुपये में बेच दिया। उधर, नाबालिग के स्वजन ने शंका होने पर बच्‍ची की बरामदगी के लिए रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद तिआइ ओपी की पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। बच्‍ची के मुजफ्फरपुर में होने की सूचना के बाद तिआइ पुलिस ने नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार से संपर्क किया। फिर नगर थाने की पुलिस के साथ चतुर्भुज स्थान इलाके में छापेमारी कर नाबालिग को बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज के नयागांव में पीलिया का प्रकोप: दिल्ली में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम की मौत, 40 से अधिक बच्चे बीमार; दूषित पेयजल पर शक, आरआरटी गठित
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: बैरियर तोड़कर भाग रहे राजस्थान के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली, 3 फरार