भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठनों ने हल्द्वानी कोतवाली पर प्रदर्शन, भाजयुमो नेता समेत 200 के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से हे नाराज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर के मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत भाजपा नेताओं और हिंदूवादी संगठनों ने 27 सितंबर को विशेष समुदाय से जुड़े व्यक्ति के घर में तोड़फोड़ और आगजनी की थी. मामले में पुलिस ने बलवा समेत विभिन्न धाराओं में भाजयुमो प्रदेश मंत्री विपिन पांडे समेत 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. वहीं मुकदमा दर्ज होने से भाजपा कार्यकर्ता और हिंदूवादी संगठन नाराज हो गए. सोमवार को नाराजगी जताते हुए सैकड़ों लोगों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया.

दरअसल, 27 सितंबर को छड़ायल में कारोबारी नूर मोहम्मद के घर में तोड़फोड़ करने और वाहन फूंकने के मामले में पुलिस ने 29 सितंबर को भाजयुमो के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे, विहिप के जिला मंत्री गिरीश पांडे समेत 200 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है. नूर मोहम्मद की पत्नी रेहाना की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की. इस कार्रवाई से नाराज हिंदूवादी संगठनों ने सोमवार को कोतवाली में धरना प्रदर्शन कर मुकदमा वापस लेने और नूर मोहम्मद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर: पॉलिटेक्निक कॉलेज में 'कुमाऊं जोन रोजगार मेले' का सफल आयोजन; 74 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 1200 से अधिक छात्रों ने आजमाई किस्मत

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए कहा कि कानून अपना काम कर रहा है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. काफी देर तक चले हंगामे के बाद एसपी सिटी के आश्वासन पर धरना को समाप्त किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड: 'वीआईपी' की गिरफ्तारी के लिए आज जंतर-मंतर पर हुंकार; संयुक्त संघर्ष मंच और कांग्रेस का दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन

ये है मामला: तहरीर देते हुए नूर मोहम्मद की पत्नी ने बताया था कि 26 सितंबर को उनके पति अपनी दुकान पर काम करने वाली महिला के घर किसी काम से गए थे. वहां रहने वालों ने इस पर आपत्ति जताई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर गलत प्रचारित कर भीड़ इकट्ठा की गई. तहरीर में बताया कि विपिन पांडे ने लोगों को हनुमान चालीसा गायन के लिए उनके घर के सामने एकत्र होने का आह्वान किया. 27 सितंबर को विपिन पांडे और गिरीश पांडे के नेतृत्व में भीड़ ने नूर मोहम्मद के घर और दुकान के बाहर इकट्ठा होकर उनकी दुकान का ताला तोड़ दुकान को भी भारी नुकसान पहुंचाया.

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर धाम में भारी जाम के बीच खूनी संघर्ष; व्यापारियों और श्रद्धालुओं में मारपीट, शवयात्रा भी फंसी

घर के अंदर रखी तीन बाइकों में आग लगा दी गई. घर को जलाने का प्रयास किया गया. जिसके बाद पुलिस ने भाजयुमो नेता समेत 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.