भाजपा को काशीपुर में कांग्रेस का जनाधार बर्दाश्त नहीं हो रहा इसलिए हमारे पार्षद प्रत्याशियों को धमकाकर खरीदने का प्रयास कर रही है भाजपा -संदीप सहगल

खबर शेयर करें -

 


राजू अनेजा,काशीपुर। आगामी 23 जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए काशीपुर में भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपना धुआंधार प्रचार शुरू कर दिया है वहीं कांग्रेस के मेयर पद प्रत्याशी संदीप सहगल एडवोकेट ने रामनगर रोड स्थित अपने चुनाव कार्यालय में वृहस्पतिवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर भाजपा पर एक बड़ा आरोप लगाया है।

 

 

प्रेस वार्ता में मीडिया कर्मियों से मुखातिब होते हुए संदीप सहगल ने आरोप लगाया कि जिन 40 वार्डों में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, उनके सामने भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग बैठने का प्रस्ताव रख रहे हैं। इस प्रस्ताव को ठुकरा दिये जाने पर उन्हें पैसे का लालच दिया गया। जब वे पैसे से भी नहीं टूटे तो उनको डराया-धमकाया जा रहा है और उनके घर जाकर उनके परिवार के लोगों से कहा जा रहा है कि सरकार हमारी है, हम जो चाहे कर सकते हैं। भलाई इसी में है कि यह लोग चुपचाप या तो भारतीय जनता पार्टी को समर्थन कर दें, अन्यथा इसका परिणाम भुगतान को तैयार रहें। संदीप सहगल ने कहा कि इस बात को लेकर कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी उनसे मिले और अपनी पीड़ा बताई। संदीप सहगल एडवोकेट ने चेतावनी पूर्ण शब्दों में कहा कि या तो वह लोग अपनी हरकतों से बाज आ जाएं अन्यथा वह भी एक एडवोकेट हैं उन्हें भी जवाब देना आता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके सामने अपने आप को असहाय महसूस करने लगी है। भाजपा को उनका जनाधार बर्दाश्त नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग अपनी हरकतों से बाज आ जाएं कानून वह भी भलिभांति जानते हैं। इसी के साथ कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सहगल एडवोकेट ने कहा कि अब तक काशीपुर की जनता को भारतीय जनता पार्टी बेवकूफ बनाने का काम करती आई है। लेकिन जनता अब बखूबी जान चुकी है कि काशीपुर का विकास सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी विकास पुरुष के नाम से यूं ही नही जाने जाते थे, उन्होंने ही काशीपुर समेत समूचे उत्तराखंड का विकास किया था। आप अंदाजा लगा लीजिए कि कौन विकास कर सकता है और कौन विनाश। उन्होंने काशीपुर की जनता से अपील की कि आगामी 23 जनवरी को कांग्रेस के पक्ष में वोट कर काशीपुर को विकास पथ पर अग्रसर करें। इस दौरान कांग्रेसी नेता संजय रावल और प्रभाकर शर्मा भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में कार का ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी वैगनआर, मुनस्यारी निवासी महिला की मौत और चार घायल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता में 'चौहान सेल्फ डिफेंस अकादमी' का भव्य शुभारंभ, होनहार खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित