भाजपा टीएमसी के कुछ गद्दारों को साथ लेकर बंगाल जीतने का फॉर्मूला इस्तेमाल कर रही है : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा हमला

खबर शेयर करें -

Image result for पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि  (TMC) का कोई विकल्प नहीं है और राज्य में कोई दूसरी पार्टी इसका स्थान नहीं ले सकती है। टीएमसी के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति नेताओं की यहां आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि पार्टी ‘‘और बेहतरी” के लिए काम करेगी। ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा टीएमसी के कुछ गद्दारों को साथ लेकर बंगाल जीतने का फॉर्मूला इस्तेमाल कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ऐतिहासिक बदलाव: मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण लागू; CM धामी बोले- 'यूसीसी की तरह वन नेशन वन एजुकेशन की शुरुआत'

बनर्जी ने कहा, ‘‘कोई दूसरी पार्टी हमारा स्थान नहीं ले सकती है क्योंकि टीएमसी ने दुनिया की सबसे जनहितैषी सरकार दी है।” उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने ‘सोनार भारत’ को खत्म कर दिया है और अब ‘सोनार बांग्ला’ की बात करती है।

उन्होंने कहा कि भगवा दल सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर दुष्प्रचार में संलिप्त है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘चक्रवात अम्फान से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए हमने हरसंभव प्रयास किया लेकिन एक-दो खामियों के लिए हमें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ऐतिहासिक बदलाव: मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण लागू; CM धामी बोले- 'यूसीसी की तरह वन नेशन वन एजुकेशन की शुरुआत'

बनर्जी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने देश ‘‘बेच दिया” है और उसे पश्चिम बंगाल पर नजर डालने से पहले आईना देखना चाहिए। राज्य में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार को संशोधित नागरिकता कानून वापस ले लेना चाहिए और दावा किया कि इसका अस्तित्व देश के नागरिकों के लिए ‘‘खतरा” बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ऐतिहासिक बदलाव: मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण लागू; CM धामी बोले- 'यूसीसी की तरह वन नेशन वन एजुकेशन की शुरुआत'
Ad