
राजूअनेजा,काशीपुर। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी एडवोकेट संदीप सहगल ने कहा है कि इस चुनाव में भारी वोटों से उनकी जीत पूरी तरह सुनिश्चित है। यह देखकर विरोधी दल के मेयर प्रत्याशी बुरी तरह बौखला गए हैं और लगातार विभिन्न प्रकार से उनके खिलाफ मोर्चाबंदी करने में जुटे हैं। लेकिन काशीपुर की समझदार और शांतिप्रिय जनता सब देख, सुन और समझ रही है। वह विरोधी दल के प्रत्याशी के बहकावे में आने वाली नहीं है। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी एडवोकेट संदीप सहगल ने दावा किया कि विरोधी दल भाजपा की ग़लत नीतियों और उसके मेयर प्रत्याशी के अनर्गल प्रलापों का मुंहतोड़ जवाब जनता कांग्रेस को भरपूर वोट देकर करेगी। मीडिया को जारी बयान में एडवोकेट संदीप सहगल ने कहा कि विरोधी दल भाजपा के मेयर प्रत्याशी उनके हिंदू होने पर लगातार सवाल उठा रहे हैं और खुद माथे पर तिलक लगाकर और हाथ पर कलावा बांधकर हिंदू होने का दावा कर रहे हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी से विधानसभा का चुनाव लड़ने के दौरान उनका ये चेहरा और चरित्र क्यों नजर नहीं आया? कांग्रेस मेयर प्रत्याशी एडवोकेट संदीप सहगल ने कहा कि मुझे यह साबित करने की आवश्यकता नहीं है कि मैं हिन्दू हूं। मेरे बारे में शहर की जनता सब जानती है। जनता जानती है कि मैं मां मनसा देवी का अनन्य भक्त हूं। रोजाना मां मनसा देवी के मंदिर जाता हूं। पूजा-अर्चना करता हूं। प्रत्येक वर्ष निकलने वाली मां मनसा देवी जी की विशाल शोभायात्रा में माता के सेवक के रूप में सम्मिलित होकर माता के डोले के साथ चलता हूं। पूरा शहर इससे वाकिफ है लेकिन अफसोस की बात है कि कुर्सी के लोभी भाजपा मेयर प्रत्याशी इससे अनभिज्ञ हैं। संदीप सहगल ने कहा कि भाजपा मेयर प्रत्याशी भी इससे वाकिफ होते, यदि वे काशीपुर में कभी किसी धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाते। उन्होंने कहा कि कभी विधायक तो कभी मेयर बनने का ख्वाब देखने वाले भाजपा मेयर प्रत्याशी इस चुनाव में मेरे सनातनी चेहरे के सामने स्वयं को कहीं भी टिकता न देख बुरी तरह बौखला गए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान अनर्गल बयानबाजी कर उन्होंने न सिर्फ अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है, बल्कि काशीपुर भाजपा को भी दूषित करने में कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी है। संदीप सहगल ने कहा कि भाजपा मेयर प्रत्याशी चुनाव जीतने को लगातार ताना-बाना बुनने में जुटे हैं। वे बौखलाए हुए हैं। बुरी तरह परेशान हैं। जबकि मैं पूरी सादगी के साथ अपना चुनाव प्रचार कर रहा हूं। मुझे मालूम है कि मुझे चुनाव मैदान में उतरने का आदेश देने वाली मां मनसा देवी मेरे साथ हैं। मुझे चुनाव लड़ा रही काशीपुर की जनता मेरे साथ है। भाजपा मेयर प्रत्याशी मुझे पराजित करने को कितना भी ताना-बाना बुन लें, जनता उनके अनर्गल प्रलापों का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार बैठी है। संदीप सहगल ने कहा कि इस चुनाव में जनता के हाथों भाजपा मेयर प्रत्याशी की करारी हार होना तय है।
ताजा खबर
- रुद्रपुर: बंद कमरे में पेट के बल गिरा मिला फैक्ट्री कर्मी का शव, मुंह और नाक से बह रहा था खून; जांच में जुटी पुलिस
- उत्तराखंड: राशन कार्ड धारकों को जुलाई में एक साथ मिलेगा 3 महीने का खाद्यान्न; इस बार मंडवे की जगह मिलेगा लैब टेस्टेड नमक
- हरिद्वार: निर्जला एकादशी पर गंगा घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़; अधिकमास के कारण एक महीने की देरी से आया स्नान पर्व
- सुद्धोवाला: बजरंग दल की सूचना पर पुलिस की छापेमारी; मुस्लिम युवकों के साथ लिव-इन में रह रही थीं दो छात्राएं, तीन हिरासत में
- हल्द्वानी: नीट की तैयारी करने एमपी से आई छात्रा ने पीजी में लगाया फंदा; भाई एम्स भोपाल का छात्र, पुलिस को डायरी में मिला संदिग्ध नोट
- लालकुआं: भाजपा प्रदेश मंत्री (ओबीसी मोर्चा) देवेंद्र बिष्ट के आवास पर कार्यकर्ताओं का मंथन; 2027 चुनाव में प्रचंड जीत का लिया संकल्प
- चोरगलिया: विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने विधायक निधि से बनी दो सड़कों का किया लोकार्पण; नयागाँव कटान और मदनपुर के ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में राहत
- धार्मिक मंच पर दिखा राजनीतिक सौहार्द; वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नंदन वह भाजपा वरिष्ठ नेता कमलेश ने महाकालेश्वर आश्रम में एक साथ ग्रहण किया प्रसाद
- अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष मनोज कालाकोटी की अध्यक्षता में प्रथम बैठक; समाज के अंतिम छोर तक न्याय पहुंचाने का संकल्प
- लालकुआं: यात्रियों को बड़ी राहत; प्रतापनगर-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े, अब 27 जुलाई तक होगा संचालन

