भीख मांगने आए युवक ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म

खबर शेयर करें -

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में भीख मांगने आए एक युवक ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया है। आरोपी दुष्कर्मी को पुलिस ने राजनांदगांव से गिरफ्तार कर लिया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के शंकरपुरा देसाईगंज निवासी 23 वर्षीय आकाश सुतार बहुरूपिया बनकर भीख मांगने का काम करता था। अप्रैल माह में वह अपने साथियों के साथ सकरी क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। इस दौरान 17 वर्षीय नाबालिग से उसकी जान-पहचान हुई। फिर उसने किशोरी से दोस्ती कर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। बीते 24 अप्रैल की दोपहर वह किशोरी से मिलने गया और उसे अपने साथ भगाकर ले गया। फिर वह उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। वहीं किशोरी के गायब होने पर परिजनों ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर में युवती की संदिग्ध मौत, दफनाने से पहले पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

अलग-अलग राज्यों में बहुरूपिया बनकर घूम रहा था युवक

इस मामले में पुलिस आरोपी युवक की जानकारी जुटाने भटकती रही। उसकी पहचान होने के बाद पुलिस कई राज्यों में उसकी तलाश करती रही। लेकिन, वह पकड़े जाने के डर से अलग-अलग राज्यों में बहुरूपिया बनकर घूम रहा था। इसके कारण पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही थी। पतासाजी के दौरान कुछ दिन पहले पुलिस को जानकारी मिली कि वह राजनांदगांव के लालबाग थाना के अर्जुनी गांव में रह रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने गांव में दबिश दी और उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने नाबालिग लड़की को साथ रखने की जानकारी दी। पुलिस ने नाबालिग का बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ अपहरण के साथ ही दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में सनसनी: बेरीपड़ाव के खाली फॉर्म में मिला लापता महिला का शव; फॉरेंसिक टीम और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में सनसनी: बेरीपड़ाव के खाली फॉर्म में मिला लापता महिला का शव; फॉरेंसिक टीम और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी