भीमताल : अनियंत्रित होकर बेकाबू ट्रक झील में जा गिरा, चालक की मौत

खबर शेयर करें -

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बड़ा हादसा हुआ है. बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन मटेरियल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर झील में जा गिरा है. जिसमें ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई. ट्रक हल्द्वानी से अल्मोड़ा की तरफ जा रहा था. घटना के बाद पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया. घटना देर रात की बताई जा रही है. जबकि घटना की जानकारी सुबह सामने आई है.

नैनीताल की भीमताल में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. हल्द्वानी से अल्मोड़ा की तरफ रेता लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर भीमताल झील में जा गिरा. जिसमें ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की ज्यादा जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया ट्रक हल्द्वानी से रेता लेकर अल्मोड़ा की तरफ जा रहा था. इसी दौरान ट्रक चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रक झील में गिर गया.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म: पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया मुकदमा, भेजा जेल

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक चालक को झील से बाहर निकालकर नजदीकी प्राथमिक समुदाय केंद्र भेजा. जहां डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर का 'गदर' शांत कर गए धामी ! एक मंच पर दिखे धामी, अरविंद पांडे और सुखीजा, समर्थकों के नारों ने दिए सियासी संकेत

जानकारी के मुताबिक, चालक की पहचान धारी चोर लेख भीमताल निवासी 28 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में भी है. घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है. साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. विमल मिश्रा का कहना है कि पुलिस ने घटना स्थल पर ट्रक में अन्य किसी के सवार होने की आशंका पर सर्च अभियान भी चलाया. लेकिन किसी अन्य के मौके पर होनी की कोई पुष्टि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के चलते पाताल भुवनेश्वर गुफा 11 अगस्त से रहेगी बंद: ऑक्सीजन की कमी के कारण दो माह तक श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे दर्शन
Ad