भीमताल के छात्र वह युवा रेसलर चिराग ने अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर रचा इतिहास इतिहास

खबर शेयर करें -

भीमताल के छात्र चिराग ने अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया है। कोच कुलदीप सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त कर, विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले, भारत के युवा रेसलर चिराग छिकारा सीनियर अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं।

उत्तराखंड के चिराग ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में कोच कुलदीप सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने अल्बेनिया के तिराना में आयोजित अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया, जिसमे चिराग ने पुरुषों के 57 किलोग्राम फी स्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। चिराग ने चैम्पियनशिप के फाइनल में किर्गिस्तान के रेसलर एब्डीमिक काराचोव को 4-3 से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के बाद वे अब भारत के दूसरे पुरुष रेसलर वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मन में जनसेवा की धुन... क्या यही समर्पण कमलेश चंदोला को पहुंचाएगा विधानसभा?

अल्बेनिया में हुई अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप

चिराग के कोच कुलदीप सिंह ने कहा कि चिराग ने रेसलिंग में स्वर्ण पदक हासिल कर ग्राफिक एरा का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि चिराग ने अल्बेनिया के तिराना में आयोजित अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में पुरुषों के 57 किलोग्राम में चिराग ने प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक हासिल किया। ग्राफिक एरा के शिक्षकों ने भी चिराग को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  पैसों के लालच में मां ने ही किया 15 साल की बेटी का सौदा: पूरी रकम न मिलने पर गढ़ी अपहरण की झूठी कहानी, 4 गिरफ्तार
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  तहसीलदार पंकज चंदोला की बड़ी कार्रवाई, पॉलीथिन माफिया पर कसा शिकंजा; 40 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, दुकानदार पर जुर्माना