भूल गए हैं फोन का पैटर्न, पासवर्ड और पिन तो मिनटों में ऐसे करें अनलॉक, देखें स्टेप्स
हम सब आजकल अपने स्मार्टफोन को पिन, पैटर्न या पासवर्ड से लॉक करके रखते हैं। ऐसा करना आज के समय के अनुसार सही भी है। लेकिन जब हम खुद ही पासवर्ड भूल जाते हैं तो हमारी मुश्किलें बढ़ जाती हैं।
इसको ठीक कराने जब आप मार्केट जाएंगे तो आपसे मोटी रकम वसूल ली जाती है। लेकिन थोड़ी सी जानकारी होने पर आपको कहीं जाने की जरूरत है ही नहीं।
आइए जानते हैं कुछ ट्रिक जो हमारी मदद करेंगी

अगर आपका स्मार्टफोन 4.4 या उससे पहले के वर्जन का है तो 5 बार गलत पासवर्ड डालने पर आपको फॉरगॉट पासवर्ड का ऑप्शन नीचे में दिखाई देगा। जिसके माध्यम से आप अपना पासवर्ड रिकवर कर सकते हैं।
अगर आपका स्मार्टफोन 5.0 या इस से ऊपर के वर्जन के का है तो आप को थोड़ी परेशानी हो सकती है। इसके लिए आप एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर के ऐप्प या वेबसाइट से अपना वही जीमेल एकाउंट लॉगिन करें जो फोन में है। यहां से आप अपने स्मार्टफोन का पासवर्ड रिसेट कर पाएंगे।
सैमसंग का फोन है तो उसकी वेबसाइट पर जाकर सैमसंग एकाउंट से लॉगिन करने के बाद भी आप अपने सैमसंग स्मार्टफोन का पासवर्ड ठीक कर सकते हैं।
एक अन्य पुराना तरीका
सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन को स्विच ऑफ करें
इसके बाद फोन के अप वॉल्यूम बटन, होम बटन और पावर बटन को एक साथ प्रेस करें।
-बटन प्रेस करने के बाद आपके फोन की स्क्रीन पर कुछ ऑप्शन आएंगे जैसे Reboot data, wipe data/factory reset/install update, power down, advanced option इनमें से wipe data/factory reset/install update को सेलेक्ट करें।
-सेलेक्ट करने के बाद जो पॉप अप आएगा उसे YES करें। इस पूरे प्रोसेस में कुछ समय लग सकता है।
-प्रोसेस पूरा होने के बाद अपने स्मार्टफोन को रीस्टार्ट कर दें।
-रीस्टार्ट करते ही आपका फोन अनलॉक हो जाएगा। तो देखा आपने महज 5 सिंपल स्टेप्स में कैसे आपका फोन अनलॉक हो गया। आपको बता दें कि ये प्रोसेस एंड्रायड स्मार्टफोन्स के लिए कारगर है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

