मकान मालिक की हत्या कर लाश के साथ ली पहले सेल्फी फिर बनाया वीडियो

खबर शेयर करें -

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक किराएदार ने अपने मकान मालिक की कथित तौर पर हत्या कर दी और शव के साथ पहले सेल्फी ली और फिर वीडियो बनाकर वहां फरार हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 25 वर्षीय आरोपी पंकज कुमार सहनी बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला है। गिरफ्तारी से बचने के लिए सहनी ने मेट्रो में यात्रा की और नयी दिल्ली से हरियाणा के रोहतक के लिए ट्रेन में सवार हुआ। मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र में आरोपी की मौजूदगी की जानकारी मिली और लगभग 250 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या के संबंध में 10 अगस्त को सुबह 6.41 बजे सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति बेहोश पड़ा है और उसके सिर से खून बह रहा है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि फोन करने वाले जगदीश (32) ने कहा कि वह मंगोलपुरी में अपने घर के भूतल पर रहता है और उसके पिता सुरेश का कमरा पहली मंजिल पर है। पुलिस ने कहा कि जगदीश के मुताबिक उसके पिता चार दिन पहले सहनी के साथ आए थे और उसे अनाथ बताकर उसका परिचय कराया और इच्छा जताई कि दूसरी मंजिल पर रहने के लिए कमरा दे दिया जाए। पुलिस ने कहा कि उन्होंने सहनी को अपने घर पर रहने दिया। नौ अगस्त की शाम को सहनी नशे की हालत में घर लौटा। उसके और सुरेश के बीच कहासुनी हो गई। अधिकारी ने कहा कि बाद में मामला तब शांत हुआ जब सहनी ने सुरेश और जगदीश से माफी मांगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में सनसनी: बेरीपड़ाव के खाली फॉर्म में मिला लापता महिला का शव; फॉरेंसिक टीम और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी

अधिकारी ने कहा कि सहनी ने 10 अगस्त की तड़के जगदीश को फोन किया और उन्हें बताया कि वह रात करीब 11 बजे उनके घर से निकल गया था क्योंकि सुरेश ने उसके खिलाफ अभद्र शब्दों और गंदी भाषा का इस्तेमाल किया जिसे वह सहन नहीं कर सका। सहनी इस पर जोर से हंसने लगा। पुलिस ने कहा कि कुछ असामान्य और संदिग्ध महसूस होने पर जगदीश पहली मंजिल पर पहुंचे और देखा कि उनके पिता बेहोश पड़े हैं और सिर में चोट के कारण खून बह रहा है। जांच के दौरान आनंद पर्वत में आरोपी की मौजूदगी का पता चला लेकिन वह लगातार ठिकाने बदलता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर में युवती की संदिग्ध मौत, दफनाने से पहले पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज