मनसा देवी की पहाड़ी पर महिला सेल्फी लेते समय पहाड़ी से 70 मीटर गहरी खाई में गिरी, गंभीर

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: सोशल मीडिया पर लाइक और कमेंट पाने के लिए फोटो और सेल्फी लेना एक महिला को इस कदर भारी पड़ गया कि उसकी जान पर बन आई. ताजा मामला हरिद्वार के मनसा देवी क्षेत्र का है, जहां सेल्फी लेने के चक्कर में एक महिला अचानक मनसा देवी की पहाड़ी से नीचे गिर गई. करीब 70 मीटर गिरने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं. सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और घायल महिला को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया. गंभीर हालत के चलते महिला को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व SP लोकेश्वर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने और धमकी देने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर एक्शन

जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर से एक परिवार मनसा देवी मंदिर घूमने आया था. इस दौरान एक 28 वर्षीय महिला मनसा देवी की पहाड़ी पर सेल्फी लेने लगी. सेल्फी लेते वक्त अचानक महिला का पैर फिसल गया और वह 70 मीटर ऊंची पहाड़ी से नीचे गिर गई. सड़क पर महिला के गिरते ही अन्य यात्रियों ने शोर मचाया, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. इस बीच किसी ने हरिद्वार पुलिस को घटना की सूचना दी.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: नशे की हालत में पुलिस से उलझे भाजपा पार्षद; तीनपानी डाम के पास काटा हंगामा, पुलिस ने बुलेट सीज कर काटा चालान

सूचना मिलते ही हरिद्वार कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा और चेतककर्मी सौरभ नौटियाल तुरंत घटनास्थल पहुंचे और महिला को 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया है. बता दें कि लोग सेल्फी लेने के चक्कर में अपनी जान से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं. पूर्व में भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी है. उत्तराखंड में पहाड़ी क्षेत्रों में रोड के दोनों ओर खाई होती हैं, जहां जरा सी चूक जान पर भारी पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईकोर्ट का सख्त रुख: छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में सरकार से पूछा- 'क्यों दर्ज नहीं हुआ मुकदमा?', 28 अप्रैल तक मांगी रिपोर्ट