महंगा हुआ आंचल दूध व दुग्ध पदार्थ, खरीद रेट में भी एक रुपए बढ़ाए, देखे नई लिष्ट

खबर शेयर करें -


लालकुआं: नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा उत्पादकों को राहत देते हुए नौ अप्रेल से दूध खरीद रेट में एक रुपए बढ़ोत्तरी की है। जबकि दूसरी ओर ईधन व पैकिंग सामग्री महंगा होने के कारण आंचल दूध व दुग्ध उत्पादों में दो रुपए महंगा किया गया।

यह भी पढ़े-
फर्जी दस्तावेजों से बन गए मास्टर जी, किया गया बर्खास्त
जिसके बाद अब बाजार में आंचल का स्टैंडर्ड दूध 47 रुपए, फुल क्रीम दूध 58 रुपए, टोण्ड दूध 46 रुपए, डबल टोण्ड 44 रुपए व घी में 500 रुपए प्रतिलीटर मिल सकेगा। इसके अलावा अन्य दुग्ध पदार्थो के दामों में भी बढ़ोत्तरी की गई है। दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि संस्था अपने उपभोक्ताओं को उज्च गुणवत्ता के दूध एवं दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने को प्रतिबंध है। साथ संघ से जुड़े 26 हजार उत्पादकों को भी उनकी मेहनत का पूरा लाभ मिल सके इसका भी पूरा प्रयास किया जाता है। उन्होने उत्पादकों व उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  शारदा बैराज में फंसा मिला नेपाल आर्म्ड फोर्स के जवान का शव: मामा के साथ नहाते समय नदी के तेज बहाव में बहे थे, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम कलसिया पुल के विस्तार का रास्ता साफ: प्रशासन व नगर निगम ने जेसीबी चलाकर हटाया अतिक्रमण; मानसून से पहले निर्माण पूरा करने का लक्ष्य