
हल्द्वानी : बनभूलपुरा निवासी महिला ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यही नही महिला ने देवर पर दुराचार का आरोप भी लगाया है। जिस पर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।
गत 16 जनवरी को वनभुलपुरा के लाइन नंबर 17 निवासी महिला ने मुख्यमंत्री को एक शिकायती पत्र भेज कर ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है । जिसमें महिला ने बताया कि उसका विवाह 15 वर्ष पूर्व शादाब पुत्र नजाकत के साथ हुआ। उसके चार बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसका दहेज के लिए उसका दहेज के लिए उत्पीड़न करते आ रहे हैं। यही नहीं कई बार उसको भूखा प्यासा भी रखा गया। गत 5 दिसंबर को उसका देवर भूरा उसके कमरे में आ गया और उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया। जिसकी शिकायत पति से की गई तो उसने उल्टा उसके साथ मारपीट की। साथ ही पांच लाख के दहेज की मांग करते हुए उसे तलाक दे दिया। महिला की शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय से वनभुलपुरा थाना चौकी को जांच सौंपी गई है। जिस पर पुलिस ने पति के अलावा ससुर नजाकत, देवर भूरा उर्फ मोहसिन, सास रिहाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।
ताजा खबर
- नैनीताल: नैनी झील से लगातार दूसरे दिन शव मिलने से सनसनी; रात को घर से निकले अधेड़ का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
- रुद्रपुर: वसुंधरा गार्डन से दो नाबालिग बहनें रहस्यमयी ढंग से लापता; घर से साथ ले गईं लैपटॉप और मोबाइल, पुलिस ने शुरू की तलाश
- वेंटिलेटर पर काशीपुर की स्वास्थ्य सुविधाएं, 64 करोड़ का मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल फाइलों में तोड़ रहा दम
- लालकुआं: राजकीय चिकित्सालय में टीबी मरीजों को बांटी गई पोषक किट; भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने किया शुभारंभ, ‘निक्षय मित्र’ बनने की अपील
- सीट बेल्ट पर ₹1000 के चालान ने दाग दिए करोड़ों के सवाल- पहले सड़क तो बनाओ साहब और वर्षों से अधूरा फ्लाईओवर तो पूरा कराओ’ देखिए पूरा वीडियो
- काशीपुर की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम ! शहर में पांच करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक अग्निशमन केंद्र
- हल्द्वानी: सुरक्षा मानकों में भारी लापरवाही पर 7 बड़े कोचिंग संस्थान सील, कई में नहीं मिली फायर NOC
- हल्द्वानी: भाजपा नेता को धार्मिक धमकी देने वाला महाराष्ट्र का ट्रक चालक पंतनगर से गिरफ्तार; एसएसपी बोले— शांति भंग करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे
- नैनीताल: बहन को वीडियो कॉल कर युवक ने नैनी झील में लगाई छलांग; सुबह पानी में उतराता मिला शव, परिवार में कोहराम
- पंतनगर सिडकुल: मल्टीनेशनल कंपनी के बाहर अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी; पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF ने टाला बड़ा हादसा

