महिला के साथ लिव इन में रह रहा युवक फाँसी के फंदे में झूला, परिजनों में मचा कोहराम

A young man living in a live-in relationship with a woman hanged himself, creating chaos among his family members.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर ।महिला के साथ लिव इन में रह रहे युवक ने चादर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बताया जा रहा है कि महिला के मुंह बोले भाई के साथ कहासुनी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  मां, भाई और गर्भवती भाभी के कातिल की फांसी की सजा पर सुनवाई टली, कोर्ट ने मांगी मेडिकल रिपोर्ट

आईटीआई थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर निवासी सीटू पुत्र बबलू सिंह कालागढ़ निवासी एक महिला के साथ श्याम पुरम में किराए के मकान में रह रहा था। सोमवार की रात महिला का मुंह बोला भाई राखी बांधने आया था। इस दौरान सीटू की उससे कहासुनी हो गई। जिसके बाद महिला व उसके बीच झगड़ा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर से 5 जुलाई को शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा; सीएम पुष्कर सिंह धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

इसके बाद सीटू कमरे में अंदर चला गया और रात करीब 12 बजे के आसपास उसने चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना मकान मालिक के द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक टांडा उज्जैन में एक मिठाई की दुकान में काम करता था और वह अविवाहित था। जबकि महिला विवाहित है। वह अपने पति को छोड़कर लगभग डेढ़ वर्ष से यहां रह रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता के इंद्रानगर 2 के महाबिंदेश्वर महादेव मंदिर में पहली बार सजेगा श्री बालाजी महाराज का 'विशाल दिव्य दरबार'
Ad