महिला डॉक्टर ने दीपावली पर पटाखो की जगह अपनी पिस्टल से कर डाली हवाई फायरिंग, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने महिला डॉक्टर के खिलाफ लिया यह सख्त कदम

The female doctor fired in the air with her pistol instead of firecrackers on Diwali, after the video went viral on social media, the administration took this strict step against the female doctor.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, रुद्रपुर। दीपावली पर पटाखो की जगह अपने पिस्टल से फायरिंग करना डेंटिस्ट डॉक्टर आंचल ढींगरा को भारी पड़ गया । दिवाली की रात अपने फार्म हाउस पर थार गाड़ी के साथ खड़े होकर लाइसेंसी पिस्टल से एक के बाद एक पांच राउंड फायरिंग करने का सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जैसे ही आंचल निगरानी अपना वीडियो अपलोड किया वैसे ही उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद पुलिसनेस संज्ञान लेते हुए डॉक्टर साहिबा के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व SP लोकेश्वर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने और धमकी देने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर एक्शन

ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के एलाइंस कॉलोनी निवासी आंचल ढिंगरा द्वारा दीपावली की रात लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में आंचल ढिंगरा को करतारपुर फार्म हाउस, थाना गदरपुर क्षेत्र में पिस्टल से फायर करते हुए देखा गया है। SHO मनोज रतूड़ी की ओर से की गई तहरीर में बताया गया कि इस मामले की जांच के दौरान वायरल वीडियो के आधार पर महिला की पहचान आंचल ढिंगरा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नगर निगम कर्मचारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

SHO मनोज रतूड़ी ने अपनी तहरीर में कहा कि इस कृत्य को अंजाम देने वाली महिला के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 27(1) और 30 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस प्रकार का फायरिंग करना एक दंडनीय अपराध है और कानून के तहत इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। SHO ने यह भी बताया कि उन्होंने उक्त सूचना को रुद्रपुर कोतवाली के सीसीटीएनएस कार्यालय में पुलिस कर्मचारी के सहयोग से अंकित कराया है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की घटनाओं का वीडियो तेजी से वायरल हो जाता है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को सतर्कता बरतनी पड़ती है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटककर दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया