मां ने बेटी को कहा-ससुराल जाओ, जवाब मिला- वो तो तुम्‍हारा यार है, मैं क्‍यों जाऊं

खबर शेयर करें -

भागलपुर और बांका में एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आयी है, ज‍िसके बाद सभी सकते में हैं। इस घटना में पारिवारिक रिश्‍ते भी शर्मसार हो गया। मां और बेटी एक-दूसरे के दुश्‍मन बन बैठे। जब मां अपनी बेटी को ससुराल जाने बोलती है तो बेटी का जवाब होता है कि मैं क्‍या जाऊं, वो तो तुम्‍हारा यार है। मेरी शादी अम‍ित से नहीं हुई है। मां कहती है तुम्‍हारी शादी उस अम‍ित से हो चुकी है, तुम ससुराल जाओ। लड़की भागलपुर की है और लड़का बांका का। आइए सुनते हैं पहले लड़की को

लड़की ने बताया कि भागलपुर रेलवे जंक्‍शन के पास उसने बाइक से अमित को जाते हुए देखा। लड़की ने उसके बाइक की चाभी निकाल की। अमि‍त ने गुस्‍से में लड़की की पिटाई की। लड़की ने कहा कि उसके साथ सड़क पर ही दुष्‍कर्म का प्रयास किया गया। लड़की ने यातायात पुलिस की मदद से अमित को पकड़ा और कोतवाली थाना ले गया। वहां से अमित फरार हो गया। लड़की ने बताया कि अमित कुमार मेरी मां का यार है और मुझे भी वाइफ बताता है। आरोप लगाया कि अमित‍ ने सारा कागजात झूठा सब बना लिया है। फर्जी तरीके के हस्‍ताक्षर कर कोर्ट से शादी का कागज भी बनवाया है। हालांकि लड़की ने यह स्‍वीकार्य किया है दोनों के बीच संबंध था। इसका अमित ने वीडियो भी बनाया था, जो आज वायरल कर रहा है। बाद में लड़की ने अमित से संबंध बनाने से इंकार कर दिया। लड़की ने कहा मां पर कई आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो वे आत्‍मदाह कर लेंगे। लड़की के अनुसार अमित लकड़ा, पुनसिया, जिला बांका का रहने वाला है। वह दलाली करता है। लड़की अपनी मां के साथ किराए के मकान में इशाकचक भागलपुर में रहती है।

लड़की की मां के अनुसार, अमित की शादी उसी बेटी से हुई है। वह बिजनेस करता है। वह उसके साथ ससुराल नहीं जा रही है। उसकी मां ने कहा कि अमित से उसका कोई संबंध नहीं है। बेटी ने उसके साथ शादी की है। इसलिए वह उसके साथ ससुराल जाए और उसकी इच्‍छा के अनुसार रहे। उसने अपनी बेटी पर आरोप लगाया है कि अमित की बाइक की चाभी उसने स्‍टेशन के पास छीन लिया। मोबाइल भी ले लिया है। इसमें लड़की का सहयोग उसका मौसेरा भाई कर रहा था। वह अमित के साथ रहना नहीं चाहती है। जबकि उसकी बेटी ने खुद के प्रयास से अमित से शादी की थी।

कौन है मौसी

लड़की की मां ने कहा कि उसकी बहन दिल्‍ली में धंधा चलाती है। उसने अपने शिक्षक पति को छोड़ दिया है। उसकी बेटी उसी के इशारे पर है। उसकी बहन चाहती है कि वह लड़की उसके साथ दिल्‍ली आ जाए। अक्‍सर उसकी बहन का बेटा उसे अपने साथ ले जाने यहां आता है। अभी वह यही हैं। इस बात को लेकर थाने में लड़की की मां ने अपनी बहन के बेटे की पिटाई कर दी थी।

अब बाताते हैं अमित का क्‍या कहना है

अमित ने कहा कि उस लड़की से उसकी शादी हो चुकी है। उसका मैसेरा भाई आकर अक्‍सर मारपीट करता है। सामान छीन लेता है। अमित ने कहा कि घर में हम उससे शादी किए थे। बाद में अद्भुत हनुमान मंदिर, भोलानाथ पुल के पास में शादी हुई। अदालत से भी कागज बनाया जा चुका है। हालांकि उन्‍होंने कहा कि लड़की ने उससे जबर्दस्‍ती शादी करने के लिए उसे मजबूर किया था। अमित ने कहा कि लड़की की मां से उसका कोई अमर्यादित संबंध नहीं है।

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad