मायके से ससुराल आ रही महिला गायब, WhatsApp पर पति को दी सन्‍न हो जाने वाली यह जानकारी

खबर शेयर करें -

तीन साल के बच्चे के साथ एक विवाहिता के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बीते बुधवार की ही। बताया जाता है कि विवाहिता अपने मायके शेखपुरा जिला के शेखोपुरसराय थाना अंतर्गत पनहेसा गांव से अपने ससुराल जमुई जिला के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैयार गांव आने के लिए चली थी और बीच रास्ते से ही लापता हो गई। पत्नी के लापता होने पर कैयार गांव निवासी रोहित कुमार ने काफी खोजबीन की पर कहीं पता नहीं चल सका। अंत में निराश होकर वह शेखोपुरसराय थाना में लिखित आवेदन देने पहुंचा। थानाध्‍यक्ष ने दूसरे थाना क्षेत्र का मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया। फिर पीडित रोहित सिकंदरा थाना पहुंच थानाधयक्ष से मिला। यहां भी उसे घटनास्थल शेखोपुरसराय बताकर स्थानीय थाने में आवेदन देने की बात कही गई। दो थाना व जिला के चक्कर लगाते रोहित को छह दिन बीत गए। इसके बाद उसने शेखपुरा एसपी से अपनी आपबीती बताया तो उनके निर्देश पर शेखोपुरसराय थाना में विवाहिता एवं उसके तीन वर्षीय पुत्र के गायब होने का मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर में युवती की संदिग्ध मौत, दफनाने से पहले पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

बता दें कि कैयार गांव निवासी स्व सुबोध सिंह के पुत्र रोहित कुमार की पत्नी गुडिया देवी (22) वर्ष अपने तीन वर्षीय पुत्र किट्टू कुमार के साथ अपने मायके शेखपुरा जिला के शेखोपुरसराय थाना अंतर्गत पनहेसा गांव से बीते 27 जुलाई को ससुराल जमुई जिला के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैयार गांव के लिए निकली थी। जो आज तक नहीं पहुंच सकी है और रास्ते से अपने बेटे के साथ गायब है। विवाहिता के पति रोहित कुमार ने बताया कि जिस दिन वह अपने मायके से चली उस दिन मोबाइल फोन से बात कर रही थी और देर शाम तक फिर बात नहीं हो सका। दूसरे दिन फिर वह किसी के पास कैद होने की बात बताई। लेकिन वह लोकेशन नहीं बता पा रही थी। लेकिन उसके साथ मारपीट करने एवं प्रताड़ित करने जैसा सुलूक करने की बात डरी सहमी-सहमी आवाज में अपने वाट्सऐप मैसेज से बता रही है। उसने एक कमरे में बंद रखने की भी बात बताई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर में युवती की संदिग्ध मौत, दफनाने से पहले पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज