मारुति सुजुकी ALTO लाने जा रही है नया मॉडल, मिलेगा महंगी कारों वाला फीचर

खबर शेयर करें -

मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय कार ऑल्टो का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है. कुछ दिन पहले ही ये कार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई थी. इसके बाद कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि आने वाली नई ऑल्टो का डिजाइन थीम तो मौजूदा मॉडल जैसा ही होगा लेकिन कार का साइज थोड़ा बड़ा हो सकता है और जल्द ही यह कार लॉन्च की जा सकती है.

नई ऑल्टो दो तरह के इंजन ऑप्शन के साथ आएगी. इसमें एक 1.0-लीटर का K10C पेट्रोल इंजन है जो 40.36hp की पावर और 60Nm का टॉर्क जनरेट करता है. दूसरा इसमें 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है जो 65.71hp की पावर और 89Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

ट्रांसमिशन के लिए इन दोनों ही इंजन में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया जा सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो यह कार एक लीटर पेट्रोल में 22 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है.

मारुति सुजुकी ने अपनी नई ऑल्टो के व्हीलबेस को बढ़ा दिया है. नई मारुति सुजुकी ऑल्टो में बड़ा 5-सीटर केबिन दिया जाएगा. इसमें हेडरेस्ट के साथ सीटें, मौजूदा मॉडल के समान डैशबोर्ड लेआउट, रियर पार्किंग सेंसर और पावर स्टीयरिंग व्हील दिए जा सकते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2022 मारुति ऑल्टो को 6 नए कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया जाएगा. इसे मारुति सुजुकी के हार्टेक्ट प्लैटफॉर्म पर डेवलप किया जाएगा, जिससे यह पहले वाले मॉडल से ज्यादा मजबूत और कंफर्टेबल होगी. इसी हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर मारुति की स्विफ्ट, डिजायर, वैगनआर आदि कारें भी तैयार की गई हैं. जिससे इस कार में अब सेफ्टी और कंफर्ट भी हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म वाली कारों वाला मिल पाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

कार में नया अपेडेटेड 7.0-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है. इसके अलावा सभी जरूरी सेफ्टी फीचर्स जैसे ड्यूल एयरबैग, इंजन इम्मोबिलाइजर और एंटी ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ EBD तो जरूर ही दिए जाएंगे.

जब नई ऑल्टो को स्पॉट किया गया था तब यह गाड़ी पूरी तरह से कवर की हुई थी लेकिन फोटो देखकर लगता है कि इसके बाहरी डिजाइन के बड़े बदलाव किए गए है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि लॉन्च होने के बाद न्यू-जेन मारुति ऑल्टो का मुकाबला डैटसन रेडी-गो, रेनॉल्ट क्विड और मारुति एस-प्रेसो जैसी एंट्री-लेवल हैचबैक से होगा.

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई 2026: 15 मार्च को खिलेगी खुशियों की क्यारी; जानें क्या है इस 'लोक पर्व' का महत्व और परंपरा

कीमत

हालांकि नई ऑल्टो की कीमत के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन अनुमान के मुताबिक इसकी कीमत करीब 3.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है.

इसके साथ ही कंपनी इस समय मारुति अर्टिगा के फेसलिफ्ट वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. मारुति नई अर्टिगा का टीजर भी जारी कर चुकी है और इसके लिए बुकिंग करना भी शुरू कर दिया है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad