मेहमानों के सामने खोला नमकीन का पैकेट तो उसमें मुगफली की बजाय निकला दाँत का टुकड़ा, उपभोक्ता ने नमकीन में जानवरों की चर्बी मिलाने का लगाया आरोप

When the packet of namkeen was opened in front of the guests, instead of peanuts, a piece of tooth was found, the consumer accused of mixing animal fat in the namkeen.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर।नमकीन के पैकेट में दांत निकलने के मामले में प्रदेश कांग्रेस एससी विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह गौतम ने बरेली की एक कंपनी पर नमकीन में जानवरों की चर्बी मिलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने फोन पर दी बोर्ड टॉपर्स को बधाई; बोले— 'विद्यार्थियों का परिश्रम और अनुशासन ही उनकी सफलता का आधार'

मानपुर रोड निवासी कांग्रेसी नेता गौतम ने पुलिस को दी शिकायती पत्र में कहा कि नौ सितंबर को उनकी पत्नी प्रमिला ने बूरा बताशा गली स्थित एक दुकान से 150 रुपये में नमकीन खरीदी। घर जाकर मेहमानों के सामने नमकीन का पैकेट खोला, तो पैकेट में एक बड़ा दांत निकला। जब इसकी शिकायत करने वह दुकानदार के पास गया, तो उसने बताया कि नमकीन बरेली की एक कंपनी के सप्लायर से मंगवाई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के सुमित फर्त्याल ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम: प्रदेश की टॉप-25 सूची में बनाई जगह, मर्चेंट नेवी में करियर बनाने का है सपना

इसके लिये कंपनी जिम्मेदार है। आरोप लगाया कि कंपनी की ओर से जानवरों की चर्बी व दांत मिलाकर नमकीन बेची जा रहा है। कांग्रेसी नेता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसआई सतीश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: रामनगर के अक्षत गोपाल और बागेश्वर की गीतिका पंत बने प्रदेश टॉपर; बेटियों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे