मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मैदानी इलाकों में शीतलहर का अलर्ट जारी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूवार्नुमान के मुताबिक उधम सिंह नगर समेत अन्य मैदानी इलाकों में अगले 4 दिनों तक शीतलहर चलेगी।

इसके अलावा मैदानी इलाकों में घना कोहरा रहेगा, पहाड़ों में भी पाला पड़ने का अंदेशा है। जिससे कड़कड़ाती ठंड में इजाफा होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: परीक्षा और रिजल्ट की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, परिसर में मचा हड़कंप

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक उधम सिंह नगर समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में मंगलवार से लेकर 4 दिन तक शीतलहर चलेगी।

ऐसे में गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की जरूरत है, क्योंकि इस मौसम में उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बांज का हरा पेड़ काटने पर विवाद: वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल, वन विभाग ने दी सफाई

वहीं अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में 18 डिग्री से अधिक अंतर होगा। लिहाजा सावधान रहने की जरूरत है। सभी जिलों को येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज: देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली चमकने और भूस्खलन की चेतावनी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad