यहां चपरासी को 8 लाख महीने की सैलरी और 2 दिन की छुट्टी, फिर भी नहीं मिल रहे लोग

खबर शेयर करें -

हमारे देश में सफाईकर्मियों और चपरासी के काम को बहुत ही छोटा माना जाता है, लेकिन वो हमारे समाज में अहम जिम्मेदारी निभाते हैं। उसके हिसाब से उनकी सैलरी भी काफी कम होती है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश की कहानी बताने जा रहे हैं, जहां पर साफ-सफाई आदि करने वाले लोगों को बंपर सैलरी मिल रही, लेकिन कोई काम करने को तैयार नहीं है।

रिपोर्ट के मुताबिक इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में क्लिनिंग का काम करने वाले लोगों की काफी कमी चल रही है। जिस वजह से वहां पर उनकी सैलरी में इजाफा किया गया। कुछ कंपनियों तो इनती ज्यादा परेशान हो गईं कि उन्होंने घंटे के हिसाब से क्लिनर्स की सैलरी बढ़ा दी है। इसके अलावा उन्हें अन्य सुविधाएं दी जा रहीं, लेकिन हाताल वैसे के वैसे बने हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में सनसनी: बेरीपड़ाव के खाली फॉर्म में मिला लापता महिला का शव; फॉरेंसिक टीम और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी

साल का है ये पैकेज

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि ऑस्ट्रेलिया में सफाई करने वालों को 8 लाख रुपये महीने तक का पैकेज दिया जा रहा है। अगर कोई इसके लिए इच्छुक है, तो इंटरव्यू के बाद उसका पैकेज 72 लाख से 1 करोड़ के बीच डिसाइड हो रहा। इसके अलावा हफ्ते में सिर्फ 5 दिन काम करना होगा और उन्हें 2 दिन छुट्टी मिलेगी। सबसे बड़ी राहत ये है कि सफाई का करने वालों से एक दिन में 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं करवाया जा सकता है

3600 हर घंटे मिलेंगे

सिडनी में मौजूद क्‍लीनिंग कंपनी Absolute Domestics की मैनेजिंग डायरेक्‍टर जोए वेस इन दिनों कर्मचारियों की कमी से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी ने सब कुछ करके देख लिया लेकिन कर्मचारी नहीं मिले। इस वजह से उन्होंने अब ज्यादा पैसे देने की योजना बनाई है। एक सफाईकर्मी अगर काम करता है, तो वो एक घंटे में करीब 3600 रुपये तक पा सकता है। इसके अलावा उन्हें अन्य कर्मचारियों की तरह दूसरी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन सट्टेबाजी पर एसटीएफ का बड़ा एक्शन: 86 अवैध वेबसाइटें ब्लॉक; "उत्तराखंड गैंबलिंग लॉ 2026" के तहत 5 साल तक की जेल और ₹10 लाख का जुर्माना

2021 से चल रही दिक्कत

वेस के मुताबिक ये दिक्कत नई नही है। 2021 से वो सफाई कर्मचारियों को लेकर परेशान हैं। पहले उनको हर घंटे का एवरेज 2700 से मिलता था, लेकिन अब उन्हें 3500 से ज्यादा का भुगतान करना पड़ रहा। यही दिक्कत अन्य कंपनियों के साथ भी है। वो लगातार क्लिनर्स की भर्ती को लेकर विज्ञापन निकाल रहीं, लेकिन उनको कोई काम करने वाला नहीं मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में कानून हाथ में लेने की खौफनाक वारदात: चोरी के आरोप में युवक को रस्सियों से बांधकर लाठियों से पीटा; तालिबानी सजा का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

97 लाख पर भी दिलचस्पी नहीं

वहीं अर्बन कंपनी इतनी ज्यादा परेशान है कि उसने सफाईकर्मियों की सैलरी दोगुने के आसपास कर दी है। कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक वो अपने सफाई कर्मचारी को 4700 रुपये प्रति घंटे का भुगतान करने को तैयार हैं, ऐसे में उनका सालाना पैकेज 97 लाख के आसपास हो जाएगा, लेकिन इसमें बहुत कम लोग ही दिलचस्पी ले रहे हैं।