यहां युवक शराब के नशे में चूहामार जहर को सेंधा नमक समझकर चाटता रहा, तबीयत बिगड़ी तो…
मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक शराबी शराब के नशे में चूहामार जहर को सेंधा नमक समझकर चाटता रहा, जब अचानक शराब पीते-पीते युवक की हालत बिगड़ी तो घर वालों ने उसे देखा, जिसके बाद उन्हें जानकारी लगी कि युवक चखने के साथ चूहामार जहर नमक समझकर चाट रहा था, आनन-फानन में परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।

घटना छतरपुर जिले के रामगढ़ की है, यहां का 22 वर्षीय पुष्पेंद्र रैकवार शराब पीने का आदि है। युवक के परिजनों ने बताया कि युवक शराब का सेवन करते समय नमकीन और सलाद खा रहा था, इसी दौरान उसने चूहामार जहर को सेंधा नमक समझकर नमकीन और सलाद में मिला लिया, वह हर पैग के साथ नमक समझकर चूहामार जहर चाटता रहा। जब जहर की ज्यादा मात्रा शरीर में पहुंची तो उसे उल्टियां होने लगी, जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल इलाज के बाद उसे निगरानी में रखा गया है। घटना से सबक लेते हुए युवक ने आगे कभी शराब न पीने की बात कही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

