यहां रातों रात चोरों ने एक कॉलोनी के 400 घरों की छत और खिड़की-दरवाजे कीये चोरी, पुलिस सहित हर कोई हैरान

खबर शेयर करें -

गांधीनगर : गुजरात से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आमतौर पर जहां चोर गाड़ी-गहने चुराते हैं तो वहीँ गुजरात में चोरों ने खिड़की दरवाजे और छत पर अपना हाथ साफ़ किया। दरअसल, 2001 के विनाशकारी भूकंप के बाद महाराष्ट्र सरकार ने भचाऊ तहसील के वोंध गांव में 40 करोड़ रुपए की लागत से सरदार पटेल नाम की एक कॉलोनी तैयार की। इस कॉलोनी में 800 घर बनाए गए। भूकंप में जो लोग अपना घर खो बैठे थे उन्हें ये घर दान कर दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  सी.एस.एन.पी.जी. कॉलेज में होगा पौध भंडारा, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को मिलेगा बढ़ावा

वहीं यहां रहने वाले ज्यादातर लोग रोजगार की तलाश में घर छोड़कर दूसरे स्थानों पर चले गए। अब यहां पर 400 घर लंबे समय से खाली थे, जो खंडहर होने लगे थे। खली देख चोरों ने 400 घरों की छत, खिड़कियां और दरवाजे चुरा लिए। चोरों ने घरों को भी काफी नुकसान पहुंचाया। चोरी की इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है, क्योंकि पूरी कॉलोनी से पुराने पंचायत घर समेत 400 घरों की छत, खिड़कियां और दरवाजे गायब हो गए। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सी.एस.एन.पी.जी. कॉलेज में होगा पौध भंडारा, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को मिलेगा बढ़ावा

करोड़ो रुपए का लोहा हुआ चोरी

जानकारी के मुताबिक चोरों ने करोड़ो रुपए का लोहा चोरी किया है. वहीं पुलिस ने इस घटना का पता लगते ही मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इलाके में हो रही चोरी की घटना से विदेश में जो परिवार रहते हैं वह भी चिंता में है. कई परिवार विदेशों में हैं जो सालों में ही कभी कच्छ आ पाते हैं. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब जल्द से जल्द चोरों का पता लगाने की बात कह रही है.