युवक के पेट में मिली महिला की तरह गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब, शॉकिंग केस देखकर डॉक्टर रह गए हैरान

खबर शेयर करें -

रांची. झारखंड से एक बेहद चौंकाने वाला केस सामने आया है। जहां एक युवक के पेट में बच्चेदानी पल रही थी। जब डॉक्टरों को इस बात का पता चला तो वह हैरान रह गए। हालांकि बाद में डॉक्टरों की टीम ने शख्स के अंदर पल रहे भ्रूण को ऑपरेशन कर बाहर निकाला। युवक पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा था। लेकिन जब उसकी जांच की गई तो सब हैरान थे। डॉक्टर ने कहा कि ऐसा मामला लाखों में एक होता है। ऑपरेशन के बाद युवक बिल्कुल स्वस्थ है।

लड़के के शरीर में महिलाओं के अंग यूट्रस, ओवरी और फेलोपियन
दरअसल, हैरान कर देने वाली यह अनोखी घटना झारखंड के गोड्डा जिले की है। जहां सदर अस्पताल में गुरुवार को एक 22 साल के लड़का पेट मे दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा हुआ था। पहले हमने दो से तीन बार अल्ट्रासाउंड कराया, इसके बाद  शुक्रवार को उसका ऑपरेशन कर पेट से  गर्भाशय व फैलोपियन ट्यूब भी निकाला गया।  डॉक्टर तारा शंकर झा ने बताया कि जब हमने जांच की तो लड़के के शरीर में महिलाओं के अंग यूट्रस, ओवरी और फेलोपियन मिले। हालांकि अब महिला प्रजनन को हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ईंधन की कीमतों में उछाल; प्रीमियम पेट्रोल ₹100 के पार, इंडस्ट्रियल डीजल ₹22 हुआ महंगा

जानिए इस बीमारी को क्या कहते हैं…
ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर तारा शंकर झा ने कहा कि इस तरह के केस को हम डॉक्टरी भाषा में ट्रू हर्माप्रोडाइट यानी एक ही व्यक्ति में दोनों लिंग का इंटरनल ऑर्गेन होना कहा जाता है। ऐसे मामले में मरीज में महिला व पुरूष दोनों ही ऑर्गेन मौजूद रहता है।  युवक के दाहिने तरफ इनगुइनल हर्निया बचपन से था, जिसका इलाज नहीं हो पाया था और दाहिने तरफ का अंडकोष नहीं है। दाएं तरफ का अंडकोष कभी-कभी पेट में रह जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ईंधन की कीमतों में उछाल; प्रीमियम पेट्रोल ₹100 के पार, इंडस्ट्रियल डीजल ₹22 हुआ महंगा

युवक शादीशुदा…लोग कह रहे उसे अर्धनारीश्वर 
बता दें कि अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर ने  युवक की पहचान को गुप्त रखा है। लेकिन युवक के परिजनों को इस बारे में सारी जानकारी दी गई है। पीड़ित शादीशुदा है और वो अपना दांपत्त जीवन सामान्य तरीके से जी सकता है। वहीं मामला सामने आने के बाद लोग  इसे अर्धनारीश्वर का स्वरूप मान रहे हैं।