युवक ने एसपी के दरबार में लगाई फरियाद, दारोगा से मेरी पत्नी को बचाइये, धमकाकर बनाता है सम्‍बन्‍ध, रोकिये नहीं तो जहर खा लूंगा जहर

खबर शेयर करें -

मैनपुरी:उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित के दफ्तर में फरियाद लेकर पहुंचे एक शख्स ने पुलिस विभाग पर ऐसा आरोप लगाया, जिसे सुनकर मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक के पैरों तले जमाीन खिसक गई।

फरियादी शख्‍स ने अपनी शिकायत में एसपी साहब से विनती की उसका घर उनके विभाग के दरोगा के कारण तबाही के कगार पर पहुंच गया है। एसपी कुछ भी करके उसके परिवार को दारोगा के आतंक से मुक्ति कराएं नहीं तो वो जहर खाकर जान दे देगा।

पीड़ित शख्‍स ने एसपी के सामने आरोप लगाया कि शहर की एक पुलिस चौकी पर पदस्थापित दारोगा उसकी पत्‍नी के साथ जबरन सम्‍बन्‍ध बनाता है। इस कारण उसके घर में कलह इस कदर बढ़ गया है कि उसका परिवार लगभग-लगभग टूटने की स्थिति में आ पहुंचा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में सनसनी: बेरीपड़ाव के खाली फॉर्म में मिला लापता महिला का शव; फॉरेंसिक टीम और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी

एसपी मैनपुरी के पास अपने बच्चों को लेकर पहुंचा यह शख्‍स जब अपनी बात बता रहा था कि एसपी मैनपुरी कमलेश कुमार दीक्षित का सिर भी शर्म से झुक गया। उसने एसपी को बताया कि दारोगा इतना मनबढ़ है कि वो जबरन उसकी पत्नी के साथ संबंध रखता है। जब उसने दरोगा से इस मामले में आपत्ति दर्ज की तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दे दी।

तीन बच्चों को लिये वो शख्स एसपी के सामने हाथ जोड़कर अपनी बात कह रहा था तो एसपी के साथ मौजूद अन्य अधीनस्थ कमरे से बाहर चले गये। पीड़ित शख्स ने एसपी से कहा कि दरोगा की इस हरकत के कारण गांव में उसकी बहुत बदनामी हो रही है और अगर इस मामले में उसे पुलिस प्रशासन से न्याय नहीं मिला तो वह जहर खाकर अपनी जान दे देगा।

मामले को जानने के बाद एसपी मैनपुरी ने फौरन इस मामले में जांच कराने और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पुलिस के मुताबिक यह मामला बिछवां थाना क्षेत्र स्थित एक गांव का है। शख्स का आरोप है कि आरोपी दरोगा जब बिछवां थाने में तैनात था तो उसी दौरान वो उसके घर आने लगा और उसकी पत्नी के साथ जबरन संबंध स्थापित कर लिये।

यह भी पढ़ें 👉  मारपीट और धमकियों से टूट गया 17 वर्षीय किशोर, आत्महत्या के बाद खुला राज

बताया जा रहा है कि वो दारोगा अब मैनपुरी शहर में एक पुलिस चौकी का प्रभारी है। शहर में ट्रांसफर होने के बाद भी वह अक्सर पीड़ित के घर आता है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। इस मामले में एसपी कमलेश कुमार दीक्षित ने क्षेत्राधिकारी को मामले की जांच करने और आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।