यूपी से लाई नशे की डोज को मुंह मांगे दामों में बेचता था स्मैक तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर । उधमसिंह नगर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कुंडा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस टीम ने 141 ग्राम स्मैक सहित मुरादाबाद जनपद निवासी एक स्मैक तस्कर को जेल भेज दिया।

शुक्रवार को सीओ वंदना वर्मा ने एक प्रेस वार्ता के जरिए मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया जनपद ऊधमसिंह नगर में अवैध नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा आपरेशन क्रेक डाउन के अन्तर्गत संदिग्धों की धरपकड़ लगातार जारी है। अवैध शराब व मादक पदार्थो की अवैध तस्करी रोकथाम हेतू चलाए जा अभियान के तहत बीते रोज थानाध्यक्ष थाना कुण्डा के नेतृत्व में थाना कुण्डा पुलिस द्वारा मौ0 कासिम पुत्र मौ0 आरिफ निवासी ग्राम अफजलपुर थाना मूढापाण्डे जिला मुरादाबाद को पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  कमलेश चंदोला ने लालकुआं से 2027 के लिए रखा विकास का खाका: बिंदुखत्ता को 'राजस्व ग्राम' का दर्जा दिलाना पहली प्राथमिकता

उसके पास से 141 ग्रांम अवैध स्मैक बरामद की गई। सीओ ने बताया कि आरिफ बरेली से कम दामों में स्मैक लाकर यहां ऊंचे दाम पर बेचता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज: देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली चमकने और भूस्खलन की चेतावनी

आरिफ को मोटरसाइकिल संख्या UP21BT6331 अपाचे 160 CC के साथ अनाज मण्डी के पीछे ढेला नदी को जाने वाले सड़क पर से समय रात्रि 9.40 पर पकड़ा गया। उसके विरूद्ध बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त द्वारा उक्त स्मैक को फतेहगंज बरेली से कम दाम में लाकर काशीपुर कुण्डा व जसपुर क्षेत्र में ऊँचे दाम पर बेचना बताया गया है।उसके विरूद्ध थाना कुण्डा पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।अभियुक्त के पूर्व आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है। अभियुक्त को रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रेमी की खुदकुशी के बाद 16 वर्षीय प्रेमिका ने लगाया फंदा: पीलीभीत के राजमिस्त्री की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad