रक्षाबंधन से पहले सगी बहनों ने भाई की हत्या के लिए दी सुपारी, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

खबर शेयर करें -

कर्नाटक के कलबुर्गी में एक युवक की हत्या के मामले में उसकी दो सगी बहनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि दोनों बहनों के अपने भाई के साथ मतभेद थे. इसी वजह से दोनों ने मिलकर जुलाई के अंत में अपने भाई की हत्या के लिए चार हत्यारों को सुपारी दी थी. रिपोर्ट के मुताबिक, बहनों ने पुलिस को बताया कि उनका भाई कथित तौर पर बहुत सख्त मिजाज का था. वह दोनों के निजी जिदंगी में बार-बार दखल देता था. दोनों बहनों की शादी तक टूट गई थी. इससे नाराज बहनों ने भाई को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कराई. पुलिस ने दोनों बहनों और 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज

29 वर्षीय नागराज मातामारी कलबुर्गी के गाजीपुर के रहने वाले थे. 29 जुलाई को उनका शव अलंद रोड पर भोसागा क्रॉसिंग में मिला था. पहचान छिपाने के लिए सिर को किसी बड़े पत्थर से कुचल दिया गया था. जांच के बाद पुलिस ने उनकी बहनों अनीता और मीनाक्षी को गिरफ्तार किया. अनीता-मीनाक्षी के बयान के आधार पर सुपारी किलर्स अविनाश, आसिफ, रोहित और मोहसिन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों बहनें कई साल पहले अपने-अपने पतियों से अलग हो गई थीं. इसके बाद वो कलबुर्गी कस्बे में भाई नागराज और मां के साथ रह रही थीं. इससे नागराज कथित तौर पर गुस्से में थे. नागराज को शक था कि उनकी बहनें पति से अलग होने के बाद कथित तौर पर दूसरों के साथ रिलेशन में हैं. उन्होंने कई बार अपनी बहनों से अपने पार्टनर से शादी करने या घर छोड़ने को कहा था. इसी को लेकर भाई-बहनों के बीच अनबन चल रही थी.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में सनसनी: बेरीपड़ाव के खाली फॉर्म में मिला लापता महिला का शव; फॉरेंसिक टीम और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि बहनों को अपने भाई की बार-बार रोक-टोक और निजी जीवन के बारे में सलाह देना पसंद नहीं था. इसलिए बहनों ने कथित तौर पर भाई को रास्ते से हटाने की साजिश रची. इसके लिए सुपारी हत्यारों की मदद ली गई.

यह भी पढ़ें 👉  मारपीट और धमकियों से टूट गया 17 वर्षीय किशोर, आत्महत्या के बाद खुला राज

सुपारी किलर्स ने कथित तौर पर ऑटोरिक्शा में नागराज का गला काट दिया. फिर लाश को शहर के बाहरी इलाके में फेंक दिया. पहचान छिपाने के लिए सिर को पत्थर से कुचल दिया गया था. पुलिस ने कपड़ों से शव की पहचान की और उसकी बहनों और अन्य लोगों को सूचित किया. कथित तौर पर सुपारी हत्यारों को बहनों की ओर से किए फोन कॉल के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.