रानीबाग : चित्रशिला घाट के सौंदर्यीकरण की योजना के लिए डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने साठ लाख रुपये किये जारी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : रानीबाग चित्रशिला घाट के सौंदर्यीकरण और अवस्थापना सुविधा विकास का काम जल्द शुरू होगा। डीएम ने योजना के लिए साठ लाख रुपये जारी कर दिए हैं। इस योजना के तहत दो विश्रामगृह भी बनैंगे।

रानीबाग चित्रशिला घाट ऐतिहासिक स्थल है। यहां पर उत्तरायणी व अन्य पर्वों के दिन मेला लगता है। साथ मंदिरों में दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं। परिजन अपने रिश्तेदारों के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए लाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बांज का हरा पेड़ काटने पर विवाद: वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल, वन विभाग ने दी सफाई

इस जगह पर कई सुविधाओं की कमी थी, जिसे दूर करने की योजना जिला प्रशासन ने बनाई है।
सवा करोड़ की योजना पर कुमाऊं मंडल विकास निगम दो विश्रामगृह तैयार करेगा और वॉटर कूलर भी लगेंगे। साथ ही घाट पर मार्ग के सुधारीकरण का काम भी होगा, जिससे लोगों को आवाजाही में सुविधा हो। इसके अलावा सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल का कहना है कि योजना के लिए साठ लाख रुपये जारी कर दिए हैं। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर: हरि मंदिर के तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, बारिश के बीच नहाने के दौरान गहराई में जाने से हादसा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: परीक्षा और रिजल्ट की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, परिसर में मचा हड़कंप