रामनगर : कार चालक ने 5 साल की मासूम बच्ची को मारी टक्कर, बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम

खबर शेयर करें -

रामनगर: गुरुवार शाम ग्राम चोरपानी में रहने वाले एक मजदूर की 5 साल की बेटी को अज्ञात कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें इस बालिका की दर्दनाक मौत हो गई. ग्राम चोरपानी पंचक्की निवासी सविया ने बताया कि उसकी 5 वर्षीय पुत्री जीनत फातमा गांव में ही एक दुकान से दूध लेकर वापस घर आ रही थी. इसी बीच एक अज्ञात कार चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर उसकी पुत्री के टक्कर मार दी. जिसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  रैपिडो कैंसिल कर डंपर में लिफ्ट लेना पड़ा भारी, चंद मिनटों के सफर में दरिंदों से आबरू बचाते बचाते चली गई कांति की जान

आसपास मौजूद लोगों ने घायल बालिका को तुरंत उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया. जहां बालिका की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. साथ ही आसपास के लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल खड़े किये हैं. लोगों ने कहा घटना की सूचना देने के बाद भी करीब 2 घंटे तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची, अगर पुलिस समय पर पहुंच जाती तो फरार वाहन चालक को पकड़ लिया जाता.

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर: हरि मंदिर के तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, बारिश के बीच नहाने के दौरान गहराई में जाने से हादसा

लोगों का आक्रोश था कि बालिका की मौत के 2 घंटे बाद पुलिस अस्पताल पहुंची. वहीं, मामले में मौजूद पुलिस के अधिकारियों ने घटना के संबंध में जानकारी देने से मना करते हुए बताया कि फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है. जल्द ही फरार वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बांज का हरा पेड़ काटने पर विवाद: वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल, वन विभाग ने दी सफाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad