रामनगर : दोस्तों के साथ शराब पीने जंगल गए युवक को ले गया बाघ खींचकर, दोस्तों ने भागकर बचाई जान
रामनगरः नैनीताल के रामनगर स्थित कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के नेशनल हाईवे 309 पर देर शाम बाघ ने तीन लोगों पर हमला किया. हमले में बाघ एक शख्स को खींचकर जंगल की ओर ले गया. इसके बाद वन विभाग को घटना की सूचना दी. देर रात तक वन विभाग की टीम करीब 3 घंटे तक शख्स को सर्च करने में जुटी रही. लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. टीम को कई जगहों पर खून, मांस और कपड़े मिले हैं.
घटना के मुताबिक, बीती शाम करीब 7 बजे रामनगर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से लगे वन प्रभाग रामनगर के नेशनल हाईवे 309 पर स्थित पनोद नाले के पास स्कूटी से आए तीन युवक शराब पी रहे थे. इस दौरान अचानक बाघ ने 3 युवकों पर हमला कर दिया. बाघ एक युवक को अपने जबड़े से खींचकर घने जंगल की ओर ले गया. जबकि उसके दोनों साथियों ने भागकर जान बचाई.

खून और मांस के टुकड़े मिलेः इसके बाद घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही वन प्रभाग रामनगर के रेंज अधिकारी शेखर तिवारी 30 कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे. टीम ने तुरंत ही जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. इस बीच टीम को कई जगह पर बाघ के पंजों के साथ साथ खून, मांस के टुकड़े व एक जगह पर युवक की जींस मिली. टीम ने घंने जंगल में करीब 3 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. इसके बाद टीम वापस लौट गई.
वन प्रभाग रामनगर के रेंज अधिकारी शेखर तिवारी ने बताया कि अंधेरे में सर्च ऑपरेशन चलाना खतरानाक साबित हो सकता है, क्योंकि इलाका बाघ बाहुल्य क्षेत्र है. सुबह उजाले में फिर सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में शाम 6 बजे के बाद दोपहिया वाहनों पर पाबंदी लगाई गई है. जबकि लोगों का कहना है तीनों युवक दोपहर 2 बजे से क्षेत्र में देखे जा रहे थे. तीनों युवकों ने काफी शराब पी रखी थी. दोनों साथी अभी भी काफी नशे में हैं. बाघ ने जिस युवक पर हमला किया उसना नाम नफीस पुत्र अब्दुल रशीद खताड़ी रामनगर बताया जा रहा है. दोनों साथियों से घटना की जानकारी ली जा रही है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

